Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 22, 2026Updated:July 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    धनबाद: धनबाद-चंद्रपुरा (डीसी) रेलखंड पर बुधवार को एक बार फिर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई, जब सोनारडीह रेल केबिन के समीप रेल ट्रैक से महज चार मीटर की दूरी पर अचानक जमीन धंसने से गोफ (भूमिगत धंसान) बन गया। समय रहते ट्रैकमैन की सतर्कता से घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों तक पहुंची, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।

    जानकारी के अनुसार, नियमित ट्रैक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैकमैन ने ट्रैक के पास जमीन धंसी हुई देखी। खतरे की आशंका को देखते हुए उसने तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे और बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।
    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल गोफ की भराई का कार्य शुरू कराया, ताकि रेल ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और ट्रेनों के परिचालन पर किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न न हो। फिलहाल एहतियात के तौर पर इलाके पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

    प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से हो रहे कोयला खनन और मिट्टी के कटाव के कारण जमीन धंसने की यह घटना हुई हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।
    गौरतलब है कि धनबाद-चंद्रपुरा रेलखंड पहले भी सुरक्षा कारणों से चर्चा में रह चुका है। वर्ष 2017 में भूमिगत आग के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर इस रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था, जिससे 26 जोड़ी ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था। करीब दो वर्षों तक चले आंदोलन और आवश्यक सुरक्षा उपायों के बाद इस रेलखंड पर फिर से ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया था।

    अब सोनारडीह के पास गोफ बनने की ताजा घटना ने एक बार फिर डीसी रेलखंड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए रेलवे और संबंधित एजेंसियों को स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि इस महत्वपूर्ण रेलमार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    Related Posts

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    July 22, 2026

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    July 22, 2026

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.