राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष राज बगची की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने को लेकर व्यापक मंथन किया गया। बैठक का संचालन जिला महासचिव प्रकाश कुमार राजू ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किया। बैठक में प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों द्वारा बीएलए (BLA) की नियुक्ति की समीक्षा की गई तथा जहां नियुक्ति शेष है, वहां प्रभारी नियुक्त करने पर सहमति बनी। साथ ही बीएलए के प्रशिक्षण की…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका।डोमजूरी पंचायत के राजदोहा आंगनबाड़ी केंद्र में मुखिया अनीता मुर्मू के अध्यक्षता में एक जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्र की सेविका, सहायिका तथा जे एस एल पी एस के सदस्य उपस्थित थी। सर्वप्रथम मुखिया अनीता मुर्मू ने वैसे बच्चे जो बिल्कुल ही ड्रॉप आउट है, किसी भी केंद्र में उनका नाम नहीं है। वैसे बच्चे को चिन्हित कर अविलंब केंद्र में नाम पंजीकृत करने का सलाह सेविका, सहायिका को दिया। जे एस एल पी एस के सभी महिला बहनों को श्री मति मुर्मू ने बताई कि आजकल अभिभावक कम उम्र में…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में लगातार बढ़ते अतिक्रमण ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इस गंभीर समस्या को लेकर वार्ड संख्या-17 की पार्षद नीतू शर्मा ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पार्षद द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि भाटिया बस्ती से आरआईटी मोड़ होते हुए खरकाई ब्रिज के पहले एमपी टॉवर तक ब्रांच रोड और मुख्य सड़क पर वाहनों के जरिए बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया जा रहा है। सड़क किनारे और बीचों-बीच खड़े दोपहिया व चारपहिया वाहनों के…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब टाटा स्टील गम्हरिया डिवीजन के गेट नंबर-1 के समीप स्थित एक फुटपाथ दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि सेफ्टी किट बेचने वाली यह दुकान देखते ही देखते पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के कुछ ही मिनटों में दुकान में रखा सारा सामान धू-धू कर जल उठा, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित…
राष्ट्र संवाद संवाददाता आरएसबी ग्लोबल के संस्थापक एवं वाइस चेयरमैन श्री एस.के. बेहरा के जन्मदिवस के अवसर पर आरएसबी यूनिट-3 में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों और अनुबंध श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 501 यूनिट रक्त दान कर मानवता की मिसाल पेश की। यह आयोजन कंपनी की उस सशक्त सामाजिक परंपरा का हिस्सा है, जिसके तहत देश-विदेश में स्थित सभी प्लांटों में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। दिनभर चले इस शिविर में कर्मचारियों ने अपने संस्थापक के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करते हुए बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, जिससे…
राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के महुलडांगरी स्थित कामेश्वर शिव मंदिर में गाजन पर्व कमेटी की ओर से चार . दिवसीय गाजन पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं में शिव के प्रति आस्था प्रकट की. शाम को महुलडांगरी स्थित सुवर्णरेखा नदी से भोक्ता व व्रतियों द्वारा स्नान किया गया. स्नान करने के बाद विशेष पूजा की गयी. इसके बाद भोक्ताओं ने जीभ में त्रिशूल घोंपकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की. तत्पश्चात गाजे-बाजे के साथ एक किमी शिव तांडव करते हुए व्रतियों को मंदिर प्रांगण तक लाया गया. मंदिर की परिक्रमा करते हुए व्रतियों…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 14 अप्रैल 2026। सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के विवेकानन्द ऑडिटोरियम में मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक, सरायकेला के प्राचार्य श्री सत्यदेव राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री सत्यदेव राम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने बाल्यकाल से ही भेदभाव और अस्पृश्यता का सामना किया, लेकिन शिक्षा के बल पर उन्होंने न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि पूरे समाज में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी प्रखंड के दक्षिणी इचडा पंचायत की मुखिया मंजरी बानरा का 26 जनवरी को अकस्मात निधन हो गया था बीमारी के कारण। उनके निधन के बाद पंचायत का मुखिया पद खाली था पंचायत के विकास बाधित होने के कारण जिला के उपायुक्त के द्वारा पंचायत की उप मुखिया माला गुप्ता को मुखिया पद के लिए अनुशंसा की गई है जिससे वार्ड मेंबर और ग्रामीणों में काफी हर्ष हे एवं बधाई देने वाला का तांता लगा हुआ। मुखिया बनने पर माला गुप्ता ने कहा कि पंचायत का विकास करना प्राथमिकता रहेगी उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क हमेशा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले में कथित अवैध बालू एवं खनिज उत्खनन को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जिला बीस सूत्री सदस्य टिकी मुखी ने झारखंड सरकार के डायरेक्टर माइन्स राहुल कुमार सिन्हा को विस्तृत शिकायत भेजकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। शिकायत में बालिजुड़ी, स्वर्गचिड़ा, पूंसिया, रेडुआ और कोइमा क्षेत्रों में पोकलेन मशीनों के माध्यम से बड़े पैमाने पर बालू खनन का आरोप लगाया गया है। टिकी मुखी के अनुसार, प्रतिदिन सैकड़ों हाईवा वाहनों के जरिए बालू का उठाव और परिवहन किया जा रहा है।उन्होंने अपने पत्र में दावा किया है कि…
राष्ट्र संवाद संवाददाता राखा कॉपर, जादूगोड़ा: जियाडा स्थित एक्सल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में एक कर्मचारी को अचानक बैठाए जाने के विरोध में सोमवार को मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने एकजुट होकर काम बंद कर दिया और कंपनी परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण उत्पादन कार्य पूरी तरह ठप हो गया और स्थिति तनावपूर्ण बन गई। मजदूरों ने अपनी समस्या को लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही मार्डी घटनास्थल पहुंचे और कर्मचारियों से विस्तार से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने कंपनी प्रबंधन…
