Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अतिक्रमण से जाम हुआ आदित्यपुर: वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने डीसी से की सख्त कार्रवाई की मांग
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    अतिक्रमण से जाम हुआ आदित्यपुर: वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने डीसी से की सख्त कार्रवाई की मांग

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में लगातार बढ़ते अतिक्रमण ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इस गंभीर समस्या को लेकर वार्ड संख्या-17 की पार्षद नीतू शर्मा ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पार्षद द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि भाटिया बस्ती से आरआईटी मोड़ होते हुए खरकाई ब्रिज के पहले एमपी टॉवर तक ब्रांच रोड और मुख्य सड़क पर वाहनों के जरिए बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया जा रहा है। सड़क किनारे और बीचों-बीच खड़े दोपहिया व चारपहिया वाहनों के कारण प्रतिदिन लंबा जाम लग रहा है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आशियाना मोड़, शेर-ए-पंजाब फुटबॉल मैदान के पास, इमली चौक, पान दुकानों के आसपास तथा एमपी टॉवर और ब्लॉक जैसे प्रमुख स्थानों पर बड़े मॉल और दुकानों के कारण हालात और भी बिगड़ गए हैं। दुकानदारों और ग्राहकों द्वारा सड़क पर ही वाहन खड़ा कर खरीदारी करने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पार्षद नीतू शर्मा ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि इस अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए भी रास्ता अवरुद्ध हो रहा है, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाता है और आदित्यपुर की सड़कों को जाम और अतिक्रमण से कब मुक्ति मिलती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया में आधी रात आग का तांडव, फुटपाथ दुकान जलकर खाक, दहशत में व्यापारी
    Next Article बागबेड़ा में रेलवे कॉलोनी चौक अब ‘बाबा भीमराव अंबेडकर चौक’ से जाना जाएगा

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.