बागबेड़ा में रेलवे कॉलोनी चौक अब ‘बाबा भीमराव अंबेडकर चौक’ से जाना जाएगा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के बागबेड़ा क्षेत्र स्थित शिव साइ मंदिर प्रांगण के समीप ‘बाबा भीमराव अंबेडकर चौक’ नामकरण का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और फीता काटकर चौक के नए नाम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।
कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मुखिया मायावती टुडू, सरस्वती टुडू, धारकुंडी माड़ी, नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया।

