Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन
    Breaking News Headlines सिनेमा

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी मजबूत पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नई हॉलीवुड फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. प्रियंका अब ऑस्कर विजेता अभिनेता रसेल क्रो के साथ साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर ‘ब्लूफ्लाई’ में नजर आएंगी. फिल्म की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला. प्रियंका के पति और अमेरिकी गायक निक जोनास ने भी फिल्म के ऐलान पर खुशी जताते हुए उनका उत्साह बढ़ाया.

    प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की घोषणा करते हुए एक पोस्ट साझा की. उन्होंने पोस्ट के साथ केवल इतना लिखा, “ऑन टू द नेक्स्ट”, जिसके बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया.

    ‘ब्लूफ्लाई’ का निर्देशन निमरोड अंताल करेंगे. फिल्म की कहानी डेविड फ्रिगेरियो, विलियम यूबैंक और कार्लाइल यूबैंक ने लिखी है. यह एक साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें रोमांच, रहस्य और एक गुप्त सैन्य अभियान की कहानी दिखाई जाएगी.

    फिल्म की कहानी के अनुसार कांगो के घने जंगलों में एक संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की अनुवादक अपने व्यक्तिगत दुख से जूझ रही होती है. इसी दौरान वह एक गुप्त सैन्य अभियान का हिस्सा बनती है, जिसका उद्देश्य एक ऐसे दुर्घटनाग्रस्त विमान को खोजकर वापस लाना है, जिसके अस्तित्व की जानकारी दुनिया को नहीं होनी चाहिए. जैसे-जैसे अभियान आगे बढ़ता है, मिशन और अधिक खतरनाक तथा रहस्यमय होता जाता है. फिल्म में कई अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलेंगे.

    फिल्म का निर्माण माइकल जेफरसन, डेविड फ्रिगेरियो, डेबोरा ग्लोवर, एरियान फ्रेजर, डेल्फिन पेरियर और वैनेसा याओ गुओ द्वारा किया जा रहा है. फिल्म निर्माण से जुड़ी टीम का कहना है कि ‘ब्लूफ्लाई’ दर्शकों के लिए रोमांच और रहस्य से भरपूर सिनेमाई अनुभव साबित होगी.

    फिल्म की घोषणा के बाद निक जोनास ने प्रियंका की पोस्ट पर फायर इमोजी साझा कर उनका उत्साह बढ़ाया. अभिनेत्री हुमा कुरैशी सहित कई सेलेब्रिटीज ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं. वहीं सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने भी फिल्म को लेकर उत्साह व्यक्त किया. एक प्रशंसक ने लिखा, “यह शानदार कास्टिंग है.” दूसरे ने लिखा, “प्रियंका लगातार नए मुकाम हासिल कर रही हैं.” कई प्रशंसकों ने फिल्म को देखने की उत्सुकता जाहिर की.

    रसेल क्रो हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में शामिल हैं. उन्हें फिल्म ‘ग्लेडिएटर’ में मैक्सिमस की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) मिल चुका है. उनकी मौजूदगी से ‘ब्लूफ्लाई’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक चर्चा मिलने की उम्मीद है.

    इस बीच प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में भी वापसी की तैयारी कर रही हैं. वह निर्देशक एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. करीब आठ वर्षों बाद प्रियंका की यह भारतीय फिल्म होगी, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिलहाल फिल्म निर्माणाधीन है और इसके वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है.

    लगातार अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में काम कर रही प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने करियर का दायरा बढ़ाती नजर आ रही हैं. ‘ब्लूफ्लाई’ के जरिए वह हॉलीवुड के एक और बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं, जिससे उनके वैश्विक फिल्मी सफर को नई मजबूती मिलने की उम्मीद की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच
    Next Article सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    Related Posts

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.