राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुसाबनी प्रखंड के दक्षिणी इचडा पंचायत की मुखिया मंजरी बानरा का 26 जनवरी को अकस्मात निधन हो गया था बीमारी के कारण।
उनके निधन के बाद पंचायत का मुखिया पद खाली था पंचायत के विकास बाधित होने के कारण जिला के उपायुक्त के द्वारा पंचायत की उप मुखिया माला गुप्ता को मुखिया पद के लिए अनुशंसा की गई है जिससे वार्ड मेंबर और ग्रामीणों में काफी हर्ष हे एवं बधाई देने वाला का तांता लगा हुआ।
मुखिया बनने पर माला गुप्ता ने कहा कि पंचायत का विकास करना प्राथमिकता रहेगी उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क हमेशा अंधेरा रहता है यहां पर स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा जिससे राहगीरों का आसानी सुविधा हो एवं छठ घाट का भी विकास किया जाएगा जिससे छठ करने वालों को सुविधा हो ।
महिलाओं के लिए छठ घाट में सुविधा की जाएगी एवं पंचायत में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा एवं सरकारी योजनाओं को ग्रामीण तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य रहेगा।
मुखिया बनने पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा जिसमें जिला बीस सूत्री के सदस्य टिकिमुखी, चंदा मुखी ,अनिल अग्रवाल,ज्योति अग्रवाल, सुशील अग्रवाल पूर्णिमा सेन गुप्ता,मीनू भोल,गोपाल पात्रों,संतोष प्रजापति,सरिता भगत सहित कई सदस्य शामिल थे।

