राष्ट्र संवाद, संवाददाता चांडिल : चांडिल-कांड्रा मुख्य मार्ग की जर्जर हालत को लेकर लोगों का गुस्सा अब आंदोलन में बदल गया है। करीब 9.5 करोड़ रुपये खर्च दिखाए जाने के बावजूद सड़क पर गड्ढे और धूल ही नजर आ रही है। प्रशासन को दिया गया 7 दिनों का अल्टीमेटम खत्म होते ही लोगों ने उग्र रुख अपना लिया है। इसी बीच स्थानीय युवा कलाकार सौरभ प्रामाणिक का कार्टून चर्चा में है, जो व्यवस्था की नाकामी को दर्शा रहा है। चित्र में आक्रोशित जनता मशाल लेकर खड़ी है, जबकि अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधकर बेपरवाह दिखाए गए हैं। सौरभ पहले…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इन परियोजनाओं के तहत कुल 5 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण करीब 3 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसमें भांगाट से राकाड़ तक 2.6 किमी सड़क का निर्माण लगभग 1 करोड़ 82 लाख रुपये तथा पीडब्ल्यूडी पथ मांझाडीह मोड़ से माकुला भाया बानडीह तक 2.4 किमी सड़क का निर्माण करीब 2 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित है। शिलान्यास समारोह…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में मेयर एवं डिप्टी मेयर की अध्यक्षता में नगर आयुक्त और सभी 35 वार्ड पार्षदों की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान वार्ड संख्या-1 के पार्षद बनमाली दास ने अपने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि सरायकेला-खरसावाँ जिले के ग्राम आनंदपुर (वनडी) स्थित प्राचीन बड़ौदा बाबा आश्रम तक जाने वाला लगभग 1700 फीट लंबा मार्ग अब भी कच्चा है, जिससे आसपास के करीब 200 घरों के लोगों को…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। टाटा हाता मेन रोड स्थित डेटन इंटरनेशनल स्कूल में दूरदर्शी नेता, एक महान सुधारक और भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर उनके जीवन को याद करते हुए उनके सम्मान में तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया। स्कूल के छात्र छात्राओं ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के जीवन के बारे में जाना । शिक्षिका झूमा सरकार अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना जीवन सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल की इंचार्ज मुनमुन तिर्की , झूमा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। कोल्हान प्रमंडल के तत्वाधान में जिला प्रशासन पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा चाईबासा में सोमवार को मुखिया सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास सह पंचायत राज विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने पोटका प्रखंड के शंकरदा पंचायत के मुखिया सारजम मारडी को अपने पंचायत में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया है। इस मौके पर सिंहभूम के सांसद जोबा मांझी, पंचायती राज विकास के निदेशक राजेश्वरी बी के अलावा पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त भी उपस्थित थे। स्थानीय स्वशासन के सशक्तिकरण एवं सतत के सामाजिक रूप से…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो अज्ञात ठगों ने जेवर चमकाने के बहाने घर में घुसकर सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, बड़ाजामदा बाजार स्थित बड़ौदा बैंक के मिनी बैंक संचालक रंजीत कुमार वर्मा उर्फ चिंटू के घर मोटरसाइकिल सवार दो युवक पहुंचे और खुद को “उजाला रॉयल कंपनी” का कर्मचारी बताते हुए सोने-चांदी, पीतल व तांबे के बर्तनों और गहनों को चमकाने का दावा किया। पहले…
राष्ट्र संवाद संवाददाता नशाखोरी और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरागोड़ा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लगभग 50 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी अभियान के तहत की गई, जिसमें पुलिस टीम ने तत्परता और रणनीतिक तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा की…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावाँ जिले के गम्हारिया थाना क्षेत्र में सरकारी शराब दुकान पर पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने और शराब लूटने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। इस संबंध में वादी निशांत झा के लिखित आवेदन पर गम्हारिया थाना कांड संख्या 32/26, दिनांक 09 अप्रैल 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 308(4), 352/3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a/26 के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। घटना 7 अप्रैल को छोटा गम्हारिया स्थित केपीएस रोड पर संचालित सरकारी शराब दुकान में हुई थी, जहां…
सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित इंडो डेनिश टूल रूम में सोमवार को सैकड़ों छात्र उग्र हो उठे और प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली के ट्रांसफर के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों ने संस्थान के मुख्य गेट को जाम कर दिया और किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को अंदर प्रवेश करने से रोक दिया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली अपना कार्य बेहतर तरीके से कर रहे थे, ऐसे में उनका अचानक ट्रांसफर किया जाना उचित नहीं है. स्थिति को संभालने के लिए सुमित कोली खुद छात्रों के बीच पहुंचे और…
राष्ट्र संवाद संवाददाता यूसील कॉलोनी में दशकों पुराने क्वार्टरों की जर्जर हालत अब रहवासियों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ और भाटिन क्षेत्र में कई क्वार्टर ऐसे हैं जो बांस के सहारे टिके हुए हैं और कभी भी गिर सकते हैं। दीवारों में गहरी दरारें, उखड़ता प्लास्टर, टपकती छतें और सीलन यहां आम समस्या बन चुकी है। बारिश के मौसम में स्थिति और भयावह हो जाती है, वहीं गार्डवाल के अभाव में सड़कों के किनारे मिट्टी धंसने से दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। खाली पड़े जर्जर क्वार्टर असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गए…
