राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। टाटा हाता मेन रोड स्थित डेटन इंटरनेशनल स्कूल में दूरदर्शी नेता, एक महान सुधारक और भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर उनके जीवन को याद करते हुए उनके सम्मान में तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया। स्कूल के छात्र छात्राओं ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के जीवन के बारे में जाना । शिक्षिका झूमा सरकार अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना जीवन सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल की इंचार्ज मुनमुन तिर्की , झूमा सरकार , बरनाली मंडल, सुनीता सोरेन, सुष्मिता, सुचित्रा गुहा,शीलू रे , शांता करवा, शिल्पा बेहरा ,शिल्पी बेहरा, सोमवारी मुर्मू , चांदनी हेंब्रम, अनिल सरदार,गोरा बानरा के अलावा छात्र-छात्राएं इत्यादि उपस्थित थे l

