Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्लेसमेंट इंचार्ज के ट्रांसफर पर गेट जाम
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, प्लेसमेंट इंचार्ज के ट्रांसफर पर गेट जाम

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 13, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित इंडो डेनिश टूल रूम में सोमवार को सैकड़ों छात्र उग्र हो उठे और प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली के ट्रांसफर के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया.

     

    छात्रों ने संस्थान के मुख्य गेट को जाम कर दिया और किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को अंदर प्रवेश करने से रोक दिया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित कोली अपना कार्य बेहतर तरीके से कर रहे थे, ऐसे में उनका अचानक ट्रांसफर किया जाना उचित नहीं है.

     

    स्थिति को संभालने के लिए सुमित कोली खुद छात्रों के बीच पहुंचे और हाथ जोड़कर उनसे आंदोलन समाप्त करने की अपील की, लेकिन इसके बावजूद छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे और विरोध जारी रखा.

    वहीं दूसरी ओर संस्थान प्रबंधन ने इस मामले पर कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, सुमित कोली का ट्रांसफर शीर्ष प्रबंधन की ओर से किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

    छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है. समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड इमेजिंग एक्सपो में फोटोग्राफी के लिए जमशेदपुर के नरेश अग्रवाल श्रीमती महुआ माझी द्वारा सम्मानित
    Next Article हुलास “स्थापना-दिवस” सह भव्य कवि-सम्मेलन का आयोजन

    Related Posts

    संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, उपायुक्त की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया हिस्सा

    November 26, 2026

    विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण की खबर प्रसारित करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती

    November 26, 2026

    जानें आपके सितारे आज क्या बोलते हैं

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, उपायुक्त की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया हिस्सा

    विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण की खबर प्रसारित करने वाले पत्रकार अभिषेक भारती

    बहन की शादी की खुशियां छोड़ ड्यूटी पर लौटा सिपाही, फिर मौत की खबर ने हिला दिया पुलिस महकमा! आखिर वर्दी पहनने वालों की जिंदगी का जिम्मेदार कौन!

    जानें आपके सितारे आज क्या बोलते हैं

    क्या अखिलेश यादव कांग्रेस से गठबंधन के नाम पर उसकी हैसियत तय करना चाहते हैं?

    *सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    सेंट जेवियर्स स्कूल वार्षिक खेलकूद में लाल दल बना विजेता

    50 वर्षों से बसे 16 गरीब परिवारों को बेदखली नोटिस, भाजपा ने जताई आपत्ति

    गेट से वार्ता की मेज तक पहुंचा संघर्ष, इंडेन प्लांट में कामकाज बहाल

    दो साल बाद भी अधूरा रंकणी मंदिर का सुंदरीकरण, शौचालय तक नहीं बना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.