राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ के अध्यक्ष उमेश चंद कुमार की मां बच्ची देवी( 70) का आज रविवार को ब्रह्मानंद अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।इधर देर संध्या नौरंग मार्केट से शमशान घाट तक शव यात्रा निकाली गई जहां भारी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी समेत स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। मुखाग्नि मृतक के छोटे पुत्र रमेश चंद कुमार ने दी। यूनियन नेता उमेश चंद कुमार के निधन से क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

