Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
    जमशेदपुर झारखंड

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप उर्फ पीएन गोप बाबू का शनिवार सुबह निधन हो गया। 85 वर्षीय गोप बाबू ने बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से न्यायिक क्षेत्र और सामाजिक संगठनों में गहरा शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार रविवार पूर्वाह्न 11 बजे बिस्टुपुर सर्किट हाउस क्षेत्र स्थित बेलडीह कब्रिस्तान में किया जाएगा। वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि गोप बाबू ने लगभग 13 वर्षों तक लोक अभियोजक के रूप में अपनी सेवाएं दीं और पिछले 57 वर्षों से जमशेदपुर में वकालत कर रहे थे। वे फौजदारी और दीवानी दोनों ही मामलों के गहन जानकार माने जाते थे। गोप बाबू बिरसा सेवा दल सहित कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े थे और विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे।अपने पीछे वे बहू और पौत्र को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी और दो पुत्रों का निधन पूर्व में ही हो चुका था। उनके निधन पर झारखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष आर. नाथ दास, सचिव राजेश रंजन समेत कई अधिवक्ताओं और सामाजिक हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
    Next Article जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश

    Related Posts

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    September 8, 2026

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    September 8, 2026

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा

    भारतीय सेना को मिलेंगे घातक हथियार, डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 10 दिन में 4000 टन बफर स्टॉक खपाया, फिर भी देशभर में भाव बढ़े

    चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, चंद घंटे में रांची पुलिस ने किया सकुशल बरामद

    तांबे की कीमतों ने तोड़ा ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड, जानें भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर

    झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, रात में महिला के घर में घुसना, कपड़े उठाना दुष्कर्म की कोशिश नहीं

    सुको ने कहा- डॉक्टरों से मारपीट करने वाले नेताओं को फौरन लें हिरासत में, दोषियों को खुला न छोड़ें

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.