Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 18, 2026Updated:April 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम धालभूम श्री अर्नव मिश्रा, अपर उपायुक्त श्री संतोष गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री राहुल जी आनंद जी, डीटीओ श्री धनंजय, डीएमओ श्री सतीष नायक, एसडीपीओ घाटशिला व अन्य डीएसपी समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए, अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े।

    बैठक में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही नदियों से बालू के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित/ ओवरलोडेड वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

    समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 19 मार्च से 17 अप्रैल तक की खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 16 हाईवा, 07 ट्रैक्टर, 02 टाटा 407 कुल 25 वाहन जप्त करते हुए 07 प्राथमिकी दर्ज कराई गई । साथ ही 4 लाख 29 हजार रू. जुर्माना वसूला गया।

    बैठक में खनन विभाग को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायत एवं परिवाद की समीक्षा करते हुए अवैध खनन, ईट भट्ठा, प्रदूषण मामले, इको सेंसेटिव जोन के अंदर अवैध उत्खनन के प्राप्त शिकायत मामले पर संलित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया । अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों बड़े माफियाओं पर कार्रवाई बढ़ाने का निर्देश दिया गया। वन विभाग को ईको सेंसेटिव जोन के अंदर अवैध उत्खनन, क्रशर संचालन की रोकथाम पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया। पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे सघन अभियान को निरंतर जारी रखा जाए।

     

     

     

     

    अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक अवैध खनिज उत्खनन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार
    Next Article वरिष्ठअधिवक्ता पी एन गोप के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    Related Posts

    छुट्टी पर जाने वाले सैनिकों के लिए विशेष आरक्षण की मांग

    October 29, 2026

    *एक नवंबर को पोटका में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर

    October 29, 2026

    रगदारी कांड में फंसने के डर से रची हमले की साजिश, पांच गिरफ्तार

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Oscar Spin: A Closer Look at the Brand, Its Features, and the Player Experience

    छुट्टी पर जाने वाले सैनिकों के लिए विशेष आरक्षण की मांग

    *एक नवंबर को पोटका में दो स्थानों पर रक्तदान शिविर

    रगदारी कांड में फंसने के डर से रची हमले की साजिश, पांच गिरफ्तार

    रंभा कॉलेज में 12 दिवसीय माइक्रो टीचिंग कार्यशाला शुरू

    प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का सख्ती से हो पालन : संजीव सरदार

    *बैंकों की सुरक्षा जांचने निकले डीएसपी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

    इलाज सेवा है, लूट का लाइसेंस नहीं!

    रामकृष्णा ग्रुप में श्रमिक आंदोलन ने खड़े किए कई सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.