Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » SIT की सटीक कार्रवाई: पुल निर्माण कंपनी से लेवी मांगने वाला गिरोह ध्वस्त, 7 शातिर अपराधी हथियारों संग गिरफ्तार
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    SIT की सटीक कार्रवाई: पुल निर्माण कंपनी से लेवी मांगने वाला गिरोह ध्वस्त, 7 शातिर अपराधी हथियारों संग गिरफ्तार

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    सरायकेला-खरसावाँ जिले में रंगदारी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां पुल निर्माण कार्य में लगी कंपनी से 5 लाख रुपये की लेवी मांगने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। खरसावाँ थाना अंतर्गत आमदा ओपी क्षेत्र के पिताकलाग स्थित निर्माण साइट पर 3 अप्रैल 2026 को अपराधियों ने पहुंचकर मुंशी और मजदूरों को डराया-धमकाया था, वहीं साइट इंचार्ज को फोन कर खुद को “जंगल का आदमी” बताते हुए काम जारी रखने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग की गई थी। इस गंभीर मामले में 8 अप्रैल को कांड संख्या 14/26 दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सरायकेला के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी अभियान चलाते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां, धमकी देने में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन व दो सिम कार्ड, कुल नौ मोबाइल और तीन बाइक बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सभी आरोपी पूर्व से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और इनके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, लूट और अपहरण जैसे संगीन मामलों के कई केस दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में एसडीपीओ समीर सवैया के नेतृत्व में खरसावाँ थाना, आमदा ओपी पुलिस बल और तकनीकी शाखा की अहम भूमिका रही। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच में जुटी है, जिससे क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओडीफ़ मुक्त है जिला फिर भी दो महीने से बंद है सामुदायिक शौचालय- विकास सिंह
    Next Article तकनीकी जांच से खुला अपहरण का राज, उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद हुई नाबालिग

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.