Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भुगतान विवाद में उग्र हुए रैयतदार, जेसीबी से तोड़ी प्लॉटिंग, बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    भुगतान विवाद में उग्र हुए रैयतदार, जेसीबी से तोड़ी प्लॉटिंग, बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    पोटका प्रखंड के नुआग्राम में बिल्डर रणवीर सिंह का साईं नगर फेज-3 में जमीन भुगतान को लेकर बड़ा भुगतान का विवाद सामने आया है।

    भुगतान नहीं मिलने से नाराज रैयतदारों ने जेसीबी मशीन लेकर प्लॉटिंग क्षेत्र में पहुंचकर बिल्डर रणवीर सिंह द्वारा किया गया बाउंड्री को तोड़ दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने पूरे क्षेत्र में खेत की मेड बनाकर अपना दावा भी जताया।

    मामला के संबंध मैं बिश्वाजीत मोड़ल एवं दिलीप मोड़ल ने बताया कि नुआग्राम मौजा मैं सुधीर चंद्र मोड़ल एवं दुर्योधन मोड़ल के परिवार के बीच करीब 7 बीघा जमीन का बंटवारा होना था। बताया जा रहा है कि खाता संख्या 145 और 146 की इस जमीन में चार हिस्सेदारों के बीच बराबर बंटवारा तय था। लेकिन आरोप है कि अकीन चंद्र मोड़ल ने करीब 8 वर्ष पूर्व कोरोना काल के दौरान पूरी जमीन 62 लोगों के नाम रजिस्ट्री कर दी।

    इसी को लेकर विश्वजीत मोड़ल और दिलीप मोड़ल ने अपनी रेयती जमीन पर कब्जा करने के लिए जेसीबी के साथ पहुंचकर रडार इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन द्वारा विकसित प्लॉटिंग को तोड़ दिया। रैयतदारों का कहना है कि जब तक उनका पूरा भुगतान नहीं किया जाता, वे जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ेंगे। रैयतदारों ने आरोप लगाया कि रडार कंस्ट्रक्शन के मालिक रणवीर सिंह के साथ पहले यह सहमति बनी थी कि जमीन का बंटवारा सभी भाइयों के बीच बराबर किया जाएगा। बावजूद इसके उन्हें केवल 40 लाख रुपये ही दिए गए, जो उनके हिस्से के मुकाबले काफी कम है। वही पोटका के कुलड़िहा पंचायत में भी पूर्व एडीसी के द्वारा सरकारी जमीन के अवैध प्लॉटिंग करने और बिक्री करने के मामले में बिल्डर रणवीर सिंह को नोटिस भी दिया गया है। वहीं, इस मामले में रडार इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन के मालिक रणवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने जमीन मालिक अकीन चंद्र मोड़ल को 75 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है, साथ ही अन्य हिस्सेदारों को भी 40 लाख रुपये दिए गए हैं। उनका दावा है कि पूरी राशि भुगतान के बाद ही जमीन की बिक्री की गई है। उन्होंने बिना किसी नोटिस के प्लॉटिंग तोड़ा गया हे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतकनीकी जांच से खुला अपहरण का राज, उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद हुई नाबालिग
    Next Article आसनबनी पंचायत की एएनएम सुप्रिया दत्त को भावभीनी विदाई

    Related Posts

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.