राष्ट्र संवाद संवाददाता
गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया थाना की पुलिस ने बालू लदे एक हाईवा को जब्त किया है। इस बावत मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जिले के पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर गम्हरिया पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध हाईवा को रोककर जांच की गई, तो चालक अजय सिंह द्वारा कोई वैध चालान प्रस्तुत नहीं किया जा सका। पूछताछ में चालक ने बताया कि वाहन मालिक ने व्हाट्सएप के माध्यम से चालान भेजने की बात कही थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया जा सका। तत्पश्चात, कागजातों के प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद पुलिस ने उक्त वाहन को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में लेकर थाना आ गई। पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरु कर दिया है।

