राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका प्रखंड के हाता दुर्गा पुजा मैदान में हरिनाम संकीर्तन समिति के तत्वावधान में आगामी 25 अप्रैल को अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा .आयोजन की तैयारी को लेकर समिति की बैठक सुब्रत कुमार दे कि अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संकीर्तन का आयोजन धूमधाम से होगा.24 अप्रैल को गंधाधिवास,25 अप्रैल को संकीर्तन एवं 26 अप्रैल को धुलट के साथ समापन होगा.बैठक में मनोज राम,उपेंद्र नाथ सरदार,तापस मंडल, सुमित दे,रणजीत पाल,गनेश सरदार,मंटू विश्वास,महाबीर महतो,बापटु विश्वास,पुरनु गोप,आलोक बनर्जी आदि उपस्थित थे.

