राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका प्रखंड के प्रसिद्ध रंकीनी मंदिर परिसर सरकारी निधि से बनी धूमकुड़िया सह बहुउद्देशीय भवन विगत दिनों विधायक संजीव सरदार द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम से किया गया था। हालाकि इसी के साथ लोगो को यह उम्मीद थी की अब बच्चो की शादी से लेकर अन्य कार्य कम खर्च में इस भवन में किया जाएगा। परंतु इन दिनों भवन की संचालन व्यवस्था को देख लोगो की उम्मीदों पर पानी फिरते नजर आ रहा है। वही इस मामले को लेकर रोहिनीबेड़ा के ग्राम प्रधान गिरीश सरदार ने जिला के उपायुक्त को पत्र लिखकर जानकारी देते हुए कहा कि मेरे राजस्व ग्राम रोहिनीबेड़ा के अंतर्गत प्रसिद्ध मां रंकिणी कापड़गादी घाट देवी स्थान अवस्थित है। जो विशेष भूमिज जनजाति नाया के दैनिक पूजा अर्चना करते हैं रोहिनी बेड़ा ग्राम सभा के द्वारा मां रंकिणी कापड़गादी घाट विकास समिति का गठन किया जो आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जन-सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध कराने निरंतर कार्य करतीं हैं। बाकी अन्य जो मां रंकिणी कापड़गादी परिसर फर्जी तरीके से ग्राम सभा करके घुमकुडिया सह बहुउद्देशीय भवन संचालित समिति के द्वारा अवैध रूप से रूपये की वसूली मनोरंजन सिंह ग्राम सोहदा एवं रामेश्वर सरदार ग्राम नुतनडीह के द्वारा की जा रही है और संस्था/ट्रस्ट बनाई गई जो जांच का विषय है। भूमिज- समाज के परम्परा प्रचलित रीति-रिवाज के अनुसार विशिष्ट देवस्थल नाया और देवरी के चयन करने अधिकार सर्वसम्मति समाजिक तरीके सुनिश्चित किया जाता है । जिसमें कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा क्षेत्र में अशान्ति और बाधा उत्पन्न करने की प्रयास करने कोशिश में लगे हैं जिन पर विधि सहमत कार्रवाई करने की जरूरत है।

