Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेटेट में ओल चिकि लिपि की अनदेखी पर नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जेटेट में ओल चिकि लिपि की अनदेखी पर नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    चांडिल झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में संथाली भाषा के लिए ओल चिकि लिपि को मान्यता नहीं देने के मुद्दे पर नाराजगी सामने आई है। आदिम डेवलपमेंट सोसायटी, झारखंड के सचिव बाबु राम सोरेन ने शुक्रवार को चांडिल में प्रेस वार्ता के दौरान इस पर कड़ी आपत्ति जताई।

    उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल 2026 को प्रकाशित एक खबर में यह उल्लेख किया गया है कि 2026 में होने वाली जेटेट परीक्षा में संथाली भाषा की परीक्षा देवनागरी लिपि में ली जाएगी। इस फैसले को उन्होंने संथाली भाषा और उसकी मूल लिपि के साथ अन्याय बताया।

    बाबु राम सोरेन ने कहा कि संथाली भाषा की अपनी विशिष्ट लिपि ओल चिकि है, जिसका आविष्कार वर्ष 1925 में पंडित रघुनाथ मुर्मू ने किया था। यह लिपि भारत सरकार द्वारा यूनिकोड में भी शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में भारत का संविधान भी ओल चिकि लिपि में प्रकाशित किया गया है, जिसका विमोचन महामहिम राष्ट्रपति द्वारा किया गया, जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है।

    उन्होंने कहा कि नियमावली में संशोधन कर संथाली भाषा के प्रश्नपत्र ओल चिकि लिपि में ही तैयार किए जाएं और जेटेट में इसे अनिवार्य रूप से लागू किया जाए। अन्यथा संथाली शिक्षक और छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article112 वी,एक्सिस बैंक शाखा चौका में खुली
    Next Article चांडिल स्टेशन पर चला सघन टिकट जांच अभियान, कई यात्री पकड़े गए

    Related Posts

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    June 22, 2026

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.