राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मधुआबेड़ा गांव में चल रहे तीन दिवसीय हरि नाम संकीर्तन आज गुरुवार को दधि महोत्सव के साथ समापन हो गया.वहीं दधि हाँडी को लेकर गौड़ीय वैष्णव ने पूरे गांव का परिभ्रमण किया.साथ ही हरे कृष्ण एवं राधे राधे के नारों से पूरे इलाका गूंज उठा. युवा मंडली द्वारा गाजे-बाजे के साथ गांव का परिभ्रमण किया.सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया गया. दधि हांडी पुनः मंडप प्रांगण पहुंचकर दधि महोत्सव का समापन हुआ. दोपहर को हजारों भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। संकीर्तन को सफल बनाने…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा स्थित यूसीआईएल (यूसिल) के रियर गेट के समीप करीब 60 लाख रुपये की लागत से हाल ही में निर्मित पुलिया एक महीने के भीतर ही टूटने लगी है। पुलिया की ऐसी हालत सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस पुलिया का निर्माण गर्ग कंस्ट्रक्शन, घाटशिला (प्रोपराइटर राकेश अग्रवाल) द्वारा कराया गया था, जबकि इसका पूरा फंड यूसीआईएल की ओर से दिया गया था। लेकिन निर्माण के महज एक महीने के भीतर ही पुलिया में दरारें पड़ने लगी हैं और कई हिस्सों में टूट-फूट साफ…
राष्ट्र संवाद संवाददाता नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के वार्ड संख्या 7 और 8 में तीन तालाबों का करीब 1.68 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। गुरुवार को उन तीन तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने संयुक्त रूप से विधिवत नारियल फोड़कर तथा शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस दौरान पार्षद परितोष बेज और मोना बेसरा भी मौजूद रहे। इस मौके पर मेयर संजय सरदार ने कहा कि यह तीनों तालाब क्षेत्र की लाइफलाइन…
राष्ट्र संवाद संवाददाता ढाका कॉपर कॉलोनी कभी अपनी खूबसूरती के लिए पूरे क्षेत्र में मशहूर था , यहां के सामुदायिक भवन यहां की अस्पताल यहां के क्वार्टर सड़क बिजली हर प्रकार की व्यवस्था की लोग तारीफ करते थेलेकिन अब यहां पर राखा कोपर का जर्जर क्वार्टर अपराधियों का अड्डा बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जर्जर क्वार्टरों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र में अपराध बढ़ रहा है। इन क्वार्टरों में शराबखोरी, गांजा सेवन, सिरिंज का इस्तेमाल और देर रात तक हल्ला-गुल्ला जैसी गतिविधियां आम हो गई हैं । राखा कोपर में अवैध…
राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड सरकार के द्वारा जादूगोड़ा के स्वासपुर स्थित पु.कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण आधुनिक प्रशिक्षण देने हेतु बनाया गया था जहां पर लगभग 2000 जवान ट्रेनिंग ले पाएंगे और उसके लिए 1100 करोड़ रूपया खर्च किया गया और इस समय आधुनिक सुविधा प्रदान करने की घोषणा भी की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा इस कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर का काफी धूमधाम से उद्घाटन भी किया गया एवं उन्होंने घोषणा थी कि यह पूरे देश के लिए एक आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर का मिसाल कायम होगा। लेकिन इन दिनों यह ट्रेनिंग सेंटर अपनी कुव्यस्था के लिए पूरे…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने आज शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा(जे एल के एम) द्वारा पोटका मुख्यालय में राज्य सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार पर आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को एक नॉटंकी करार दिया है। झामुमो प्रखंड कमिटी द्वारा गुरुवार को हाता विधायक कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों ने कहा कि पोटका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले जे एल के एम पार्टी के वरीय नेता सह विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, पूर्व मुखिया भागीरथी हांसदा पर भ्रष्टाचार के कई आरोप है। सर्वप्रथम वे उनका जबाब जनता को दे। ज्ञात…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी खरकई नदी के चेक डैम में नहाने के दौरान दो स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सेंट्रल पब्लिक स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र गोडविन थॉमस, रौनक भारद्वाज और प्रशांत कुमार स्कूल से निकलकर चेक डैम पहुंचे थे। इसी दौरान रौनक और गोडविन नहाने के लिए पानी में उतरे, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण दोनों डूब गए। साथ मौजूद प्रशांत ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर…
30 करोड़ की योजना के कार्य में तेजी लाने का निर्देश, सुरक्षा मानकों पर विशेष जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चल रहे विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य सरकार द्वारा पोटका, जादूगोड़ा एवं हाता सेक्शन में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत व्यवस्था सुधार का कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण में सामने आई लापरवाही, दिए सख्त निर्देश निरीक्षण के दौरान विधायक सबसे पहले तुड़ी गांव पहुंचे,…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गम्हरिया स्थित एक कंपोजिट शराब दुकान में पिस्टल लहराने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल की दोपहर शराब खरीदने पहुंचे कुछ लोगों और दुकान के कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तनावपूर्ण झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान एक युवक ने अचानक पिस्टल निकालकर काउंटर पर मौजूद व्यक्ति की ओर तान दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि साथ आए…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां नीमडीह स्थित राजीव गांधी चौक के कल्याणपुर मोहल्ले में बुधवार रात एक शिक्षिका पर अज्ञात अपराधी ने जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, शिक्षिका रोजाना की तरह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाकर बैठे एक युवक ने अचानक धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमलावर ने शिक्षिका के पेट, पीठ, सीना, गर्दन और हाथ पर 10 से 12 बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके…
