Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा CTC में अव्यवस्था का आरोप, जवान की मौत के बाद भड़का आक्रोश
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जादूगोड़ा CTC में अव्यवस्था का आरोप, जवान की मौत के बाद भड़का आक्रोश

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    झारखंड सरकार के द्वारा जादूगोड़ा के स्वासपुर स्थित पु.कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण आधुनिक प्रशिक्षण देने हेतु बनाया गया था जहां पर लगभग 2000 जवान ट्रेनिंग ले पाएंगे और उसके लिए 1100 करोड़ रूपया खर्च किया गया और इस समय आधुनिक सुविधा प्रदान करने की घोषणा भी की गई है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा इस कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर का काफी धूमधाम से उद्घाटन भी किया गया एवं उन्होंने घोषणा थी कि यह पूरे देश के लिए एक आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर का मिसाल कायम होगा।

    लेकिन इन दिनों यह ट्रेनिंग सेंटर अपनी कुव्यस्था के लिए पूरे राज्य में विख्यात हो चुका है लगातार यहां पर प्रशिक्षु जवान के द्वारा पदाधिकारी की शिकायत की जा रही है पदाधिकारी के कार्यशैली के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    मंगलवार 7 अप्रैल को रांची पुलिस बल के जवान बजरंगी यादव की मौत यहां पर बीमारी के कारण हो गई।

    उन्होंने 7 दिन पहले ही छुट्टी के लिए आवेदन दिया था लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं दिए जाने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका मौत भी हो चुका जवानों का यह कहना है कि अगर समय रहते हैं छुट्टी दे दिया जाता तो वह अपना सही ढंग से इलाज कर पाते हैं और उनकी जान नहीं जाती इससे जवानों में भी भारी आक्रोश है।

    जवानों का यह आरोप है कि यहां पर जवानों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिल रही है ।

    आउटसोर्सिंग मजदूरों को भी हटा दिया गया है जिसके कारण इन्हें अपना काम खुद करना पड़ रहा है जिससे प्रशिक्षण लेने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

    मेडिकल की किसी प्रकार की सुविधा यहां पर नहीं है बीमार होने पर लोग जान जोखिम पर पड़ जाती है महंगे दामों में खाद सामग्री बाहरी लोगों के द्वारा यहां पर पहुंचाया जाता है जिससे जवानों का आर्थिक नुकसान भी हो रही है।

    पीने की पानी के लिए भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    जवानों के शिकायत पर सी टी सी के एस पी के द्वारा दोषी ए एस आई पूनम मिंज को सस्पेंड तो कर दिया गया है लेकिन इसके बावजूद भी जवानों में भारी नाराजगी है उनका कहना है कि इस मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

    पहले यहां 262 आउटसोर्सिंग मजदूर जवानों के सुविधा के लिए कार्यरत थे लेकिन अब उन्हें भी हटा दिया गया है जिसके कारण जवान काफी परेशान है।

    सितंबर में परीक्षा होने के बावजूद भी अभी तक उन्हें पासिंग आउट नहीं कराया गया है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है और परेशानी में झेलनी पड़ रही है कई बार इसकी शिकायत मुख्यालय तक की गई है।

    जवानों का कहना है कि सीटीसी में हवलदार सुजीत कुमार सिंह के द्वारा जवानों से अवैध वसूली की जाती है साफ सफाई के नाम पर अधिक पैसा लिया जाता है एवं खाना बनाने के मजदूरों को भी कम पैसा दिया जाता है जबकि जवानों से अधिक पैसा लिया जाता है ।

    स्थानीय सब्जी विक्रेताओं को अंदर सब्जी नहीं बेचने दिए जाता है जबकि कमीशन लेकर बाहरी सब्जी विक्रेताओं के यहां महंगे दाम में सब्जी बिकवाता है।।

    भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह ने जवान की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है साथ ही साथ दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

    उन्होंने बताया कि जवान यहां पर असुरक्षा की भावना लेकर प्रशिक्षण ले रहे हैं जो की काफी खतरनाक है पदाधिकारी के द्वारा इन्हें मानसिक प्रताड़ित किया जाता है परीक्षा होने के बाद भी पासिंग आउट नहीं कराया गया है जिसकी शिकायत कई बार जवानों ने की है।।

    चंपई सोरेन के करीबी और भाजपा नेता प्रदीप भुइया ने कहा कि स्थानीय लोगों को यहां रोजगार नहीं दिया जा रहा है 262 मजदूर को बेरोजगार हे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर, साप्ताहिक रक्तदान शिविर लगाने के निर्देश
    Next Article जामताड़ा में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, कार्यशैली सुधारने के निर्देश

    Related Posts

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    September 25, 2026

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    September 25, 2026

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.