Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर नगर निगम में 1.68 करोड़ की लागत से होने वाले तीन तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य का मेयर और डिप्टी मेयर ने किया शिलान्यास
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आदित्यपुर नगर निगम में 1.68 करोड़ की लागत से होने वाले तीन तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य का मेयर और डिप्टी मेयर ने किया शिलान्यास

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के वार्ड संख्या 7 और 8 में तीन तालाबों का करीब 1.68 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। गुरुवार को उन तीन तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने संयुक्त रूप से विधिवत नारियल फोड़कर तथा शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस दौरान पार्षद परितोष बेज और मोना बेसरा भी मौजूद रहे। इस मौके पर मेयर संजय सरदार ने कहा कि यह तीनों तालाब क्षेत्र की लाइफलाइन हैं। इनके पुनरुद्धार से न केवल स्थानीय निवासियों को सुविधा होगी, बल्कि भीषण गर्मी के दौरान गिरते जलस्तर को रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि तालाबों के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केवल तालाब की सफाई ही नहीं, बल्कि यहां जनसुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। तालाब के समीप ही शौचालय, ओपन जिम और वॉकिंग ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा ताकि स्थानीय लोग स्वास्थ्य लाभ ले सकें। इस दौरान मेयर और डिप्टी मेयर ने वार्ड के लोगों से सीधा संवाद किया। स्थानीय लोगों ने जल-जमाव और गंदगी की गंभीर समस्या उनके समक्ष रखी। मेयर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आश्वासन दिया कि ड्रेनेज और सफाई की व्यवस्था को जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। इस मौके पर सिंटू गोराई, प्रदीप दंडपात, उदय गुप्ता, किशन प्रधान समेत काफी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा की समितियों की कार्यप्रणाली सुधार पर चर्चा
    Next Article जादूगोड़ा में 60 लाख की पुलिया एक महीने में दरकी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    Related Posts

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    August 6, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.