Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा में 60 लाख की पुलिया एक महीने में दरकी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जादूगोड़ा में 60 लाख की पुलिया एक महीने में दरकी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जादूगोड़ा स्थित यूसीआईएल (यूसिल) के रियर गेट के समीप करीब 60 लाख रुपये की लागत से हाल ही में निर्मित पुलिया एक महीने के भीतर ही टूटने लगी है। पुलिया की ऐसी हालत सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस पुलिया का निर्माण गर्ग कंस्ट्रक्शन, घाटशिला (प्रोपराइटर राकेश अग्रवाल) द्वारा कराया गया था, जबकि इसका पूरा फंड यूसीआईएल की ओर से दिया गया था। लेकिन निर्माण के महज एक महीने के भीतर ही पुलिया में दरारें पड़ने लगी हैं और कई हिस्सों में टूट-फूट साफ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से प्रतिदिन भारी संख्या में बड़े-बड़े हाइवा और मालवाहक वाहन यूसीआईएल परिसर के अंदर प्रवेश करते हैं। साथ ही, सैकड़ों श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर जादूगोड़ा के प्रसिद्ध रंकिनी मंदिर भी जाते हैं। ऐसे में पुलिया का कमजोर होना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण इतनी कम अवधि में ही पुलिया जर्जर हो गई। लोगों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि अगर समय रहते पुलिया की मरम्मत  नहीं कराया गया, तो आने वाले दिनों में बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन और यूसीआईएल प्रबंधन से इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर नगर निगम में 1.68 करोड़ की लागत से होने वाले तीन तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य का मेयर और डिप्टी मेयर ने किया शिलान्यास
    Next Article पश्चिम बंगाल में विकास में बाधा डाल रही राज्य सरकार: अर्जुन मुंडा

    Related Posts

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.