राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पोटका के तत्वावधान में पूर्व की भांति इस वर्ष भी सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान सह मिलन समारोह शुक्रवार को मध्य विद्यालय पोटका में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार व विशिष्ट अतिथि के रूप में
संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए 18 शिक्षकों एवं संघ में योगदान दिए 35 सहायक आचार्य को माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने मौके पर कहा कि संघ की पोटका ईकाई द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है। ऐसे पहल से सेवानिवृत्त शिक्षकों को एक नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि संघ में ही शक्ति है, इसलिए संगठित रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों से अपील किया कि आप सेवानिवृत्त होने से निराश और अकेलापन महसूस नहीं करें, अपितु आप संघ व समाज से जुड़ कर सेवा प्रदान करें। विशिष्ट अतिथि अरुण सिंह ने सरकार से मांग किया कि गृष्म ऋतु में सरकारी स्कूलों का समय पूर्व की भांति 6.30 सुबह से 11.30 किया जाए। मौके पर शिक्षकों सरकारी शिक्षकों को टेट परीक्षा से मुक्त रखने, नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित करने, सहायक आचार्य को शीघ्र वेतन देने सहित अन्य मांगों को उठाया एवं कहा कि सरकार नहीं मानी तो हमें आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। कार्यक्रम में बैद्यनाथ साव,दाखिन मार्डी, राजकुमार साव, श्यामल मंडल, रुद्र प्रताप सीट, अनुपम भकत, दशरथ सरदार, अमरेंद्र मुंडा,अर्धेंदु गोप,पदमलोचन सीट, कमललोचन सरदार, मधुसूदन मुंडा, ब्रजेश कुमार, निर्मल दल, सोमनाथ सरदार, विपुल मंडल,पियुष पालित,पवन कुमार, प्रदीप सोनकर अरुण माझी, रासबिहारी सरदार,नीलमोहन सरदार सहित अन्य उपस्थित थे।

