राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा के राखा कॉपर क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को गौरव मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें एमबीसन क्रिकेट एकेडमी, जमशेदपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी एमबीसन टीम ने सनराइज क्रिकेट एकेडमी, नामदा बस्ती गोलमुरी को 18 ओवर में 6 विकेट पर 87 रनों पर रोक दिया। जवाब में एमबीसन की टीम ने 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। अंश को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट झटके। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं राखा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मनोज प्रताप सिंह ने कहा कि रेमंड क्रिकेट एकेडमी ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में एकेडमी के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

