Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंकिणी मंदिर धुमकुड़िया भवन में आयोजित बैठक में विधायक संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रंकिणी मंदिर धुमकुड़िया भवन में आयोजित बैठक में विधायक संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेसा के तहत स्वशासन को मिलेगा बल, भूमिज समाज की बैठक में जागरूकता पर जोर

     

    ग्रामसभा बनेगी सबसे बड़ी ताकत – संजीव सरदार

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    पोटका : सिंहभूम, मानभूम, बराहभूम एवं धालभूम क्षेत्र में भूमिज समाज की पारंपरिक हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुआ स्वशासन व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को हाता-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग स्थित रंकिणी मंदिर परिसर के धुमकुड़िया भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वशासन व्यवस्था से जुड़े हातु सरदार, मुड़ा, नाया एवं डाकुयाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे।

     

    स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने पर दिया बल

     

    बैठक में पेसा कानून के तहत ग्रामसभा को प्राप्त अधिकारों की जानकारी दी गई और स्वशासन व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पेसा के तहत ग्रामसभा को गांव संचालन की सर्वोच्च इकाई माना गया है, जिससे गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होती है।

     

    विधायक के प्रयास से मिली स्वशासन को मान्यता

     

    वक्ताओं ने बताया कि झारखंड सरकार की पूर्व अधिसूचना में भूमिज स्वशासन व्यवस्था को शामिल नहीं किया गया था, लेकिन स्थानीय विधायक संजीव सरदार के प्रयास से अब भूमिज समाज की हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुआ स्वशासन व्यवस्था को अधिसूचित किया गया है। इससे गांव संचालन में हातु सरदार, मुड़ा, नाया एवं डाकुयाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

     

    ग्रामसभा बनेगी सबसे बड़ी ताकत – संजीव सरदार

     

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्षों बाद पेसा नियमावली को मंजूरी मिलना आदिवासी स्वशासन की ऐतिहासिक वापसी है। अब ग्रामसभा ही मुख्य निर्णय लेने वाली इकाई होगी और उसकी अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण या विकास कार्य संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जल, जंगल, जमीन, लघु वन उपज एवं खनिजों का प्रबंधन स्वयं कर सकेंगे तथा स्थानीय विवादों का समाधान भी पारंपरिक तरीके से होगा। उन्होंने सभी हातु सरदार, मुड़ा, नाया एवं डाकुयाओं से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए गांव को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

     

    इस अवसर पर मुखिया अभिषेक सरदार, कालीपद सरदार, सिडेश्वर सरदार, हरिश्चंद्र सिंह भूमिज, सुदर्शन भूमिज, सुबोध सरदार, शत्रुघ्न सरदार, रथु सिंह सरदार, रामेश्वर सरदार, श्याम चरण सरदार, बादल सरदार, हिमांशु सरदार, मनोरंजन सरदार, बिहारी लाल सरदार, बसंती सरदार, सुनाराम सरदार, देवनाथ सरदार, बुगनु सरदार, विश्वरथ सिंह आदि उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंगदारी के लिए फायरिंग का खुलासा: भाजपा नेता के घर गोलीकांड में तीन अपराधी गिरफ्तार
    Next Article 11 करोड़ के सी एच सी भवन के जांच की मांग को लेकर जे के एल एम ने पोटका प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.