राष्ट्र संवाद संवादाता
मुसाबनी प्रखंड के स्वासपुर गांव स्थित सीटीसी में कार्यरत जवान बजरंगी यादव का मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे इलाज को लेकर केंद्राडीह सीएचसी ले जाया गया। वही अस्पताल पहुँचने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।
रांची पुलिस बल के जवान की मौत के बाद बुधवार को सीटीसी में सैकड़ो की संख्या में प्रशिक्षु जवानों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया लगभग 5 घंटे तक सीटीसी के एडमिन बिल्डिंग को में धरना प्रदर्शन किया गया ओर जाम कर दिया और अधिकारियों के समक्ष विरोध जताया।
जवान के मौत से प्रशिक्षु जवानों में भारी नाराजगी थी उनका कहना है कि सीटीसी में जवानों के साथ काफी अत्याचार किया जा रहे हैं मेडिकल की कोई सुविधा नहीं है सितंबर में ही परीक्षा हो जाने के बाद भी पासिंग आउट नहीं कराया जा रहा है।
तरह-तरह से जवानों को प्रताड़ित किया जा रहा है अपनी मांगों को रखने पर जीवन को बर्बाद करने की धमकी दी जाती है कई अधिकारियों का व्यवहार जवानों के प्रति अमानवीय है डर के माहौल में यहां प्रशिक्षण लिया जा रहा है।
भारी हंगामा को देखते हुए पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया एसपी भी अधिकतर समय रांची में रहते हैं जिसके कारण यहां पर जवानों को निचले स्तर के पदाधिकारी का कोप भोजन का शिकार बनना पड़ता है।
जवानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सीटीसी एसपी विजय आशीष हुजूर के द्वारा पूरे मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है और वही जवानों की मांग पर छुट्टी नहीं देने वाले ए एस आई पूनम मिंज को सस्पेंड कर दिया गया है।
सीटीसी में पूरी व्यवस्था पूरी व्यवस्था लाचार हो चुकी है।
हंगामा के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा मामले के जांच के आदेश और दोषी अधिकारी को दोषी अधिकारी को सस्पेंड किए जाने के बाद जवानों ने अपना हंगामा को खत्म किया और मृतक जवान का पोस्टमार्टम किया गया और गोलमुरी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
रोजाना सीटीसी में हंगामा हो रहा है जवान प्रताड़ित हो रहे हैं वरीय अधिकारियों के द्वारा किसी प्रकार की जवानों का सुविधा नहीं प्रदान की जा रही है जिससे जवानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है कभी भी बड़ी घटना घट सकती है आसपास के ग्रामीण भी सीटीसी के अधिकारियों से काफी नाराज है।
इस मामले में सीटीसी की एसपी विजय आशीष कुजूर के द्वारा कहा गया कि पूरे मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं एवं जवानों के मांग पर एएसआई पूनम मिंज को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच पड़ताल जारी है ।

