राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल-मुरी रेलखंड के हेसालोंग रेलवे स्टेशन पर बुधवार को यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए लगाए गए चापाकल पर रेलवे के एक अधिकारी द्वारा ताला लगा दिए जाने से लोग नाराज़ हो गए।
यात्रियों का कहना है कि चापाकल सार्वजनिक उपयोग के लिए लगाया गया है, लेकिन उस पर ताला जड़ देने से उन्हें पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। जब यात्रियों ने ताला खोलने की मांग की, तो मौके पर मौजूद एक रेलवे अधिकारी भड़क गए और उन्होंने यह कहकर ताला खोलने से मना कर दिया कि चापाकल केवल रेलवे कर्मचारियों के उपयोग के लिए है।
इस बात से नाराज़ होकर यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और चापाकल को आम लोगों के लिए खोलने की मांग पर अड़ गए। स्थिति बिगड़ती देख रेलवे कर्मचारी टिकट काउंटर में चले गए, जिसके बाद धीरे-धीरे मामला शांत हुआ।

