राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। कोवाली थाना पुलिस ने हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट से चोरी गए बाईक को आरोपी चोर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार हल्दीपोखर निवासी कापिल अंसारी अपनी मां के नाम का बाईक हीरो स्पलेंडर (जेएच05डीजी/ 6495) लेकर हल्दीपोखर शनिवार साप्ताहिक हाट सामान खरीदने सुबह आए। बाईक खड़ा कर सामान खरीदने थोड़ी दूर गए,कुछ देर बाद वापस लौटा तो बाईक रखें स्थान से गायब पाया। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। इसकी सूचना कोवाली थाना प्रभारी को दिया गया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने त्वरित अनुसंधान कर शनिवार रात में…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : प्रखंड के हेंसड़ा स्थित हरिजन बस्ती में पेयजल संकट ने गंभीर रूप ले लिया है। यहां रहने वाले करीब 20 परिवार पिछले 25 दिनों से पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं। बस्ती में मौजूद एकमात्र चापाकल खराब पड़ा है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पानी की समस्या से त्रस्त महिलाओं का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं बाल्टी, डेगची और हंडी लेकर खराब चापाकल के पास जमा हुईं और जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द चापाकल की मरम्मत…
ओडिशा से आ रही बालू गाड़ियों पर रोक लगाने की तैयारी, ग्रामीण अब विधायक और उपायुक्त से भी करेंगे शिकायत राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : पोटका प्रखंड के रसूनचोपा अंचल क्षेत्र में बालू की किल्लत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन ओडिशा राज्य से तिरिंग गेट के रास्ते झारखंड में ट्रक एवं हाईवा के माध्यम से बालू लाया जा रहा है, जो एनएच-220 से होते हुए रसूनचोपा और हाता मार्ग से जमशेदपुर की ओर ले जाया जा रहा है। स्थानीय जरूरतों के लिए नहीं मिल रही बालू ग्रामीणों का आरोप है कि…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया के ऊपरबेड़ा स्थित बैंक द्वारा सील की गई एसएस सेरेमिक्स एंड केमिकल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का शटर काटकर कई सामान गायब कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बावत कंपनी के पूर्व मालिक रोहित गोयल ने बताया की उन्होंने बैंक ऑफ़ बड़ोदा समेत अन्य बैंक से अपने इस राइस मिल को चलाने के लिए कर्ज लिया था। किंतु, कंपनी में उपलब्ध पानी के काफी आयरनयुक्त और विशाक्त होने के कारण उत्पादित चावल की गुणवत्ता खराब हो रही थी। इससे आम लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता था। इस वजह से वे अपनी कंपनी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता आनन्दमार्ग स्कूल कांड्रा में आनन्दमार्ग युनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल, सरायकेला-खरसावां की ओर से 35वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और कुल 90 युनिट रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर रक्तदाताओं और आमलोगों के बीच लगभग 200 पौधों का वितरण किया गया। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ आनन्दमार्ग के संस्थापक श्री श्री आनन्दमूर्ति जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर समाजसेवी दीपक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प ही नहीं है। इसे सिर्फ मनुष्य के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: मानवता की सेवा के संकल्प के साथ जन चेतना समिति, तामुलिया द्वारा आयोजित 19वें रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रविवार को आस्था भैली क्लब हाउस में सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस शिविर में कुल 77 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।जिसमे पूर्व झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता, गुप्ता,डॉक्टर( फिजिशियन) अजय मिश्रा,डॉक्टर अंबुज कुमार, मानवाधिकार संघ,समाजसेवी भीष्म नारायण सिंह,समाजसेवी दिलीप महतो आदि अतिथियों ने रक्तदान दाताओं को मौके प्रेरित किया,साथ ही संस्था की ओर से प्रमाण पत्र ओर गिफ्ट भी वितरण किया गया. शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। जमशेदपुर विमेंस क्लब की पहल पर अक्षर इंटरनेशनल स्कूल एवं जमशेदपुर विमेंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सीएसआर के तहत अक्षर इंटरनेशनल स्कूल में 3 दिवसीय टीचर ट्रेनिंग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में केरूआडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू के अनुरोध पर पंचायत की 43 युवतियों को नर्सरी टीचर ट्रेनिंग का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में जमशेदपुर विमेंस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रीना वेदागिरी, सचिव श्रीमती पूजा भालोठिया, अक्षर…
राष्ट्र संवाद, संवाददाता प्रखंड के छोटा गम्हरिया स्थित सामुदायिक भवन में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से प्रोजेक्ट भारत के तहत प्रतिनिधि सम्मान समारोह सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य लोग शामिल हुए जिन्हें कौशल विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि प्रोजेक्ट भारत के तहत प्रत्येक गांव से पांच प्रतिनिधी चुने जाएंगे जो गांव में रहकर सामाजिक, आर्थिक व आध्यात्मिक विकास के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी शिवानंद, चैंबर ऑफ…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। तूरामडीह स्थित यूसील क्लब में जोहार ट्रस्ट की ओर से मेगा आर्ट कॉम्पीटिशन जोहार आर्ट फेस्ट का आयोजन किया गया। इस कम्पटीशन में शहर के आस पास के सैकड़ो स्कुल के बच्चों ने भाग लिया। इस कम्पटीशन मे चार भाग में प्रतियोगिता हुआ जिसमें चयनित प्रतिभागियों को 12 अप्रैल को जोहार नाईट ग्रैंड फिनाले मे नगद राशि,मैडल एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया जायेगा और भाग लेने वाले सभी विधार्थियो को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री पिंटू चकिया ने कहा कि इस मेगा आर्ट कम्पटीशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की अपनी…
राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा बड़बिल (ओडिशा)-बोलानी टाउनशिप मे चोरो के आतंक से आतंकित है,क्षेत्रवासियों।बोलानी सेल आवासीय कालोनी मे दिन प्रतिदिन चोरी की घटना घट रही है।इसी क्रम मे चोरी के शिकार सेलकर्मी पिंटू राम मिना जो एनजी 22क्वाटर मे रह रहे है,उन्होंने आपबीती सुनाते हुऐ कहा कि 14मार्च से छुट्टी लेकर अपने नीजी गाँव राजस्थान गए थे।30मार्च को जब वापस बोलानी आऐ तो अपने क्वाटर एनजी 22के दरबाजे का ताला टुटा हुआ था,अंदर जाकर देखा तो इंडेक्स समेत अन्य समान गायब है,।ततपश्चात बोलानी थाने मे जाकर लिखित शिकायत दी। प्रत्येक दिन किसी ना किसी कालोनी के एक दो घरो मे छोटी…
