राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। कोवाली थाना पुलिस ने हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट से चोरी गए बाईक को आरोपी चोर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार हल्दीपोखर निवासी कापिल अंसारी अपनी मां के नाम का बाईक हीरो स्पलेंडर (जेएच05डीजी/ 6495) लेकर हल्दीपोखर शनिवार साप्ताहिक हाट सामान खरीदने सुबह आए। बाईक खड़ा कर सामान खरीदने थोड़ी दूर गए,कुछ देर बाद वापस लौटा तो बाईक रखें स्थान से गायब पाया। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। इसकी सूचना कोवाली थाना प्रभारी को दिया गया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने त्वरित अनुसंधान कर शनिवार रात में ही चोरी गए बाईक के साथ गांव के ही विशाल नायक को गिरफ्तार कर लिया। विशाल के खिलाफ चोरी का धारा – 303(2) बीएनएस,2023 के आरोप के तहत रविवार को जेल भेज दिया।

