राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। तूरामडीह स्थित यूसील क्लब में जोहार ट्रस्ट की ओर से मेगा आर्ट कॉम्पीटिशन जोहार आर्ट फेस्ट का आयोजन किया गया। इस कम्पटीशन में शहर के आस पास के सैकड़ो स्कुल के बच्चों ने भाग लिया। इस कम्पटीशन मे चार भाग में प्रतियोगिता हुआ जिसमें चयनित प्रतिभागियों को 12 अप्रैल को जोहार नाईट ग्रैंड फिनाले मे नगद राशि,मैडल एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया जायेगा और भाग लेने वाले सभी विधार्थियो को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री पिंटू चकिया ने कहा कि इस मेगा आर्ट कम्पटीशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की अपनी कलाकृति एवं प्रीतिभा को समाज के बीच प्रस्तुत कर उनके मनोबल बढ़ाकर सम्मान देना है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे युसील के जी एम चंचल मन्ना, सम्मानित अतिथि माइंस मैनेजर एम के मिश्रा,पर्सनल मैनेजर संजीव रंजन, ग्रीस गुप्ता श्रीमती सुजाता जी, मानिक सर आदि उपस्थित हुए |कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंटू चकिया,मंगल केराई,मुचीराम हेंब्रम, प्रभात मुर्मू, विशाल चकिया, पुच्चु दिग्गी, समीर मार्डी,भरत मुर्मू, लीशा गुड़िया, गीता कुंटिआ, सुमि हेमब्रम, मुकेश दिग्गी,दोगोल दिग्गी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

