राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा
बड़बिल (ओडिशा)-बोलानी टाउनशिप मे चोरो के आतंक से आतंकित है,क्षेत्रवासियों।बोलानी सेल आवासीय कालोनी मे दिन प्रतिदिन चोरी की घटना घट रही है।इसी क्रम मे चोरी के शिकार सेलकर्मी पिंटू राम मिना जो एनजी 22क्वाटर मे रह रहे है,उन्होंने आपबीती सुनाते हुऐ कहा कि 14मार्च से छुट्टी लेकर अपने नीजी गाँव राजस्थान गए थे।30मार्च को जब वापस बोलानी आऐ तो अपने क्वाटर एनजी 22के दरबाजे का ताला टुटा हुआ था,अंदर जाकर देखा तो इंडेक्स समेत अन्य समान गायब है,।ततपश्चात बोलानी थाने मे जाकर लिखित शिकायत दी। प्रत्येक दिन किसी ना किसी कालोनी के एक दो घरो मे छोटी मोटी चोरी से लेकर बड़ी चोरी की घट रहे घटना पर समाजसेवियो एवं श्रमिक नेताओं ने कहा कि चोरी घटना पर बोलानी पुलिस अंकुश लगाने मे विफल है।चोर भयमुक्त होकर घटना को अंजाम देकर चलते बनते है।टाउनशिप क्षेत्र मे एक अवैध काबाड़ी दुकान है,जो चोरी के समानो का खरीद ब्रिक्री करते आ रहा है,पता नही प्रशासन उक्त दुकान को बंद क्यो नही करा रही है। अब देखना है,कि बोलानी पुलिस चोरी घटना पर अंकुश लगा पाती है,या नही।

