राष्ट्र संवाद, संवाददाता
प्रखंड के छोटा गम्हरिया स्थित सामुदायिक भवन में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से प्रोजेक्ट भारत के तहत प्रतिनिधि सम्मान समारोह सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य लोग शामिल हुए जिन्हें कौशल विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि प्रोजेक्ट भारत के तहत प्रत्येक गांव से पांच प्रतिनिधी चुने जाएंगे जो गांव में रहकर सामाजिक, आर्थिक व आध्यात्मिक विकास के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी शिवानंद, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, मुखिया निरोला सरदार, सुकमती मार्डी, रीता मिश्रा, आईसीएम सोनाराम महतो व एनएवी सदस्य अमित चटर्जी शामिल हुए जिन्हें पारंपरिक तरीके से स्वागत कर सम्मानित किया गया।

