Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेज आंधी से कांड्रा में राशन दुकान का लोहे का बैनर गिरने से बाल बाल बचे लोग
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    तेज आंधी से कांड्रा में राशन दुकान का लोहे का बैनर गिरने से बाल बाल बचे लोग

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    सोमवार की शाम अचानक आई तेज आंधी और बारिश से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत मिली, वहीं तेज आंधी ने कई जगहों पर आफत भी बरसाया। इस आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ की शाखाएं टूटकर रास्ते पर गिर जाने से आवागमन बाधित हुआ जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, कांड्रा बाजार में नरेश स्टोर नामक राशन दुकान का लोहे का बैनर तेज हवाओं के दबाव को झेल नहीं पाया और अचानक टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय दुकान नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोहे का फ्रेम मुड़कर सीधे जमीन पर आ गिरा। विदित है कि वह स्थान काफी व्यस्ततम है और स्टोर कांड्रा क्षेत्र की काफी पुरानी और वहां हर समय ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। अचानक हुए इस हादसे से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। उक्त तेज आंधी के कारण कांड्रा व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सेवा भी प्रभावित हुई जिसे विद्युतकर्मियों द्वारा बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरी-एडमिशन के नाम पर वसूली का आरोप: प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई की मांग, JLKM ने दी आंदोलन की चेतावनी
    Next Article हादसे को निमंत्रण दे रहा झुका बिजली का पोल

    Related Posts

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    November 11, 2026

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    November 11, 2026

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील में आदिवासी युवाओं को अप्रेंटिस के जरिए रोजगार देने की मांग, संजीव सरदार से मिले छात्र

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी 1100 जरुरतमंदों के बीच छठ पूजा सामाग्री का होगा निःशुल्क वितरण।

    राम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई श्री चित्रगुप्त पूजा, बच्चों को किया जाएगा सम्मानित

    सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक अंजनी तिवारी का निधन

    शिवपूजन सिंह के निधन से सामाजिक एवं साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति : विकास सिंह

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.