राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के हत्यारे भाजपा नेता भीम राम को फांसी देने की मांग की है .शुक्रवार को हाता विधायक कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान झामुमो नेता
ने कहा कि भाजपा द्वारा हमेशा ही इस प्रकार के लोगो को संरक्षण देकर एक साजिश के तहत राज्य के लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जाता रहा है पुलिस द्वारा घटना के उद्भेदन के बाद भाजपा का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है .उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने इन्हें सता से बाहर कर दिया है जिससे ये बौखलाए हुए है और झारखंड में ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो को संरक्षण दे रहे है .उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के पुलिस पदाधिकारियों ने काफी सूझबूझ के साथ कार्य किया और असली हत्यारो को ढूंढ निकाला जिसमे मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता भीम राम निकला उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग झामुमो करती है ताकि ऐसा घटिया कार्य करने से पहले कोई भी हजार बार सोचे .उन्होंने कहा कि राज्य की लोकप्रिय हेमंत सोरेन की सरकार ने हमेशा महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है जिससे आधी आबादी का झुकाव हेमंत सोरेन की ओर है। .प्रेसवार्ता में
झारखंड आंदोलनकारी सह वरिष्ठ नेता श्री सुनील महतो,पूर्व परिषद महोदया सह वरिष्ठ नेत्री चंद्रावती महतो, सुधीर सोरेन प्रखंड अध्यक्ष, हितेश भकत, त्रिलोचन टुडू पंसस, ग्राम प्रधान श्याम चरण सरदार, पालिंदर गोप, गुड्डू पाल, हराधन मुंडा,सालखाश हेंब्रम, बापी गोप, पुतुल सरदार

