Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जंगली हाथियों को मिला उत्पाद विभाग: शराब भट्टियों को तोड़ा, गांवों में मचाया उत्पात
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जंगली हाथियों को मिला उत्पाद विभाग: शराब भट्टियों को तोड़ा, गांवों में मचाया उत्पात

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    चांडिल अनुमंडल अंतर्गत दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से सटे तराई क्षेत्र के आदिवासी गांवों में इन दिनों हाथियों का आतंक चरम पर है। काठजोड़, तुलीन, मकुलाकोचा समेत कई गांवों में शाम ढलते ही ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जा रहा है।

    सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से एक ट्रस्कर (दांत वाला) हाथी लगातार गांवों में प्रवेश कर रहा है। यह हाथी घरों में रखे अनाज को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ जमकर उत्पात मचा रहा है। सोमवार की रात भी हाथी ने खाड़िया बस्ती स्थित नव प्राथमिक विद्यालय का दरवाजा और दीवार तोड़कर मिड-डे मील के लिए रखे चावल को अपना निवाला बना लिया।

    ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में पर्याप्त भोजन नहीं मिलने के कारण हाथी गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि, एक और चौंकाने वाली वजह सामने आई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में चल रही अवैध महुआ शराब भट्टियों से निकलने वाली गंध हाथियों को आकर्षित कर रही है। महुआ, गुड़ और रासायनिक पदार्थों से तैयार की जाने वाली सामग्री हाथियों के लिए “आसान आहार” बन गई है। इसे खाने के बाद हाथी मस्त होकर गांवों में उत्पात मचाते हैं।

    दिलचस्प बात यह है कि हाथी इन अवैध शराब भट्टियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिस कार्रवाई को प्रशासन और उत्पाद विभाग नहीं कर पा रहा, वह काम गजराज कर रहे हैं। इससे शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

    सोमवार रात की घटना में हाथी ने काटजोड़ गांव में शराब भट्टी को नुकसान पहुंचाने के बाद नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह पंचायत स्थित खाड़िया बस्ती स्कूल में भी अनाज खा लिया। इसके बाद पथरडीह गांव में एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर हाथी को खदेड़ा, लेकिन रास्ते में उसने कई घरों और खेतों को नुकसान पहुंचाया।

    घटना के दौरान तिल्ला पंचायत के कई घरों को भी क्षति पहुंची, जबकि खेतों में लगी फसलों को रौंद दिया गया। इससे किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

    ग्रामीणों ने वन विभाग और उत्पाद विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई नहीं होने से हाथियों का गांवों में आना बढ़ गया है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष गहरा रहा है।

    अब सवाल यह उठता है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हाथियों को जंगल में पर्याप्त भोजन क्यों नहीं मिल पा रहा है, और आखिर कब तक ग्रामीण इस भय के साए में जीने को मजबूर रहेंगे?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामडीह में जंगली हाथी का आतंक, दुकान तोड़ी, ग्रामीणों में दहशत
    Next Article आदित्यपुर थाना पर उठे सवाल: संजय इलेक्ट्रॉनिक्स फायरिंग कांड के आरोपी फरार, सुस्ती और समन्वय की कमी से जांच पर असर

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.