Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बाल तैराक इशांक सिंह को किया सम्मानित, कहा- पूरे विश्व में बढ़ाया झारखंड का मान
    झारखंड रांची

    झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बाल तैराक इशांक सिंह को किया सम्मानित, कहा- पूरे विश्व में बढ़ाया झारखंड का मान

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    राजधानी रांची में झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने विश्व रिकॉर्ड होल्डर नन्हे तैराक चैंपियन इशांक सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने इशांक सिंह को फूलों का गुलदस्ता, अंगवस्त्र एवं विशेष उपहार भेंट कर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर गौरव व्यक्त किया। सम्मान समारोह के दौरान ममता रंजन ने इशांक सिंह को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में विश्व स्तर पर पहचान बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है और इशांक सिंह ने अपने साहस, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत के दम पर यह कर दिखाया है। गौरतलब है कि रांची निवासी युवा तैराक इशांक सिंह ने विगत 30 अप्रैल 2026 को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तक समुद्र में तैरते हुए भारत और श्री लंका के बीच स्थित बेहद चुनौतीपूर्ण पाल्क स्ट्रेट के लगभग 29 किलोमीटर लंबे समुद्री मार्ग को पार कर अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराया।

    इस कठिन समुद्री अभियान को पूरा करना किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से कम नहीं माना जा रहा है। इशांक सिंह की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद उन्हें विभिन्न सामाजिक, खेल एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा रहा है और पूरे झारखंड में खुशी एवं गर्व का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने कहा कि इशांक सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन से सिर्फ रांची ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम देश और दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पाल्क स्ट्रेट जैसी कठिन समुद्री चुनौती को पार करना असाधारण साहस और अनुशासन का परिचायक है। ममता रंजन ने कहा कि इशांक सिंह की यह उपलब्धि राज्य के हजारों युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी तथा आने वाली पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की प्रतिभाएं लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं और इशांक सिंह ने यह साबित कर दिया है कि यदि प्रतिभा को सही दिशा और मेहनत मिले तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद
    Next Article मंडल कारा जामताड़ा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त मिली

    Related Posts

    आशियाना आदित्य में दुर्गोत्सव को सामुदायिक उत्सव बनाने पर जोर

    October 17, 2026

    मुख्यमंत्री मातृ-वियोग में, इधर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

    October 17, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अभिजीत दीपके को जमानत मिली, शांति बनाए रखने के बॉण्ड पर हस्ताक्षर करने को कहा गया: पुलिस सूत्र

    आशियाना आदित्य में दुर्गोत्सव को सामुदायिक उत्सव बनाने पर जोर

    ट्रंप का यू-टर्न : छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल 100 प्रतिशत टैरिफ से राहत

    गुजरात : भरूच जिले में फार्मा कंपनी में भीषण रिएक्टर ब्लास्ट, 5 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, 6 लोग घायल

    केंद्र ने 70 लाख कर्मचारियों को दी राहत, रिटायरमेंट से चार साल पहले ही जांचेंगे जाएंगे वेतन-पेंशन के पेपर

    अवैध खनन मामला: भाजपा विधायक संजय पाठक की फर्म को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत नहीं, मुश्किलें बढ़ीं

    होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर सुपर टैंकर, 20 लाख बैरल तेल से लेकर जा रहे जहाज में जबर्दस्त ब्लास्ट

    सुप्रीम कोर्ट बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर उम्र के आधार पर पाबंदी के खिलार्फ, पैरेंटल कंट्रोल पर दिया जोर

    मुख्यमंत्री मातृ-वियोग में, इधर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.