विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन
*बागबेड़ा से पोटका तक दुर्गोत्सव में शामिल हुए, मनसा पूजा के आयोजनों में भी की शिरकत*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
दुर्गापूजा और मनसा पूजा के अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर और पोटका क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की तथा पूजा समितियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने बागबेड़ा हरहरगुटू काली मंदिर प्रांगण स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति और सिद्धू-कान्हू मैदान की श्री श्री जय मां अम्बे दुर्गा पूजा समिति के पंडालों का उद्घाटन किया। सिद्धू-कान्हू मैदान में झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी, बंटी चौधरी, राजेश वर्मा, पिंटू तिर्की आदि मौजूद थे। उसी क्रम में उन्होंने बागबेड़ा थाना चौक स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में श्री श्री बोल बम दुर्गा पूजा समिति तथा टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडालों का भी उद्घाटन किया।
विधायक ने किताडीह दुर्गा पूजा मैदान में श्री श्री सर्वजनीन दुर्गा पूजा समिति, सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी कमेटी और पोटका प्रखंड के कालिकापुर में कालिकापुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडालों का भी उद्घाटन किया।
दुर्गोत्सव के अलावा विधायक जोजोडीह में मां मनसा पूजा के अवसर पर आयोजित ‘सुपर डांस धमाका’ कार्यक्रम में शामिल हुए। टांगराईन पंचायत में दिलीप सरदार के आवास पर आयोजित मां मनसा पूजा में भी उन्होंने भाग लिया। वहीं, तेतला पंचायत के करवाडीह में श्री श्री मां मनसा पूजा समिति के डांस धमाका कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विधायक ने कहा कि दुर्गापूजा और मनसा पूजा आस्था के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी परिवारों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

