महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बहरागोड़ा
शारदीय दुर्गापूजा की महासप्तमी पर शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बने आकर्षक पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। लोग दर्शन के साथ पंडालों की सजावट और भव्यता को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए।
चौरंगी सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी, सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी बहरागोड़ा, राजलाबांध दुर्गापूजा कमेटी, ईचड़ाशोल-पाटपुर दुर्गापूजा कमेटी और मानुषमुड़िया दुर्गापूजा कमेटी सहित विभिन्न समितियों की ओर से उत्साहपूर्वक पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

