Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    एडीजे रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जितेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी पूंजी है। पिछले 12 वर्षों के सफर में कंपनी ने ग्राहकों का विश्वास जीतने के साथ उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया है। अब पुराने और नए ग्राहकों के लिए कल से विशेष उपहार योजना लागू की गई है। शुक्रवार को कंपनी के सुधा डेयरी मोड स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता में निदेशक मिश्रा ने कहा कि यह उनकी परिवार की कंपनी है, लिहाजा ग्राहकों को भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए कंपनी के नियमों में शुक्रवार से कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। कहा कि केपीएस के समीप 2015 के एक शुरुआती प्रोजेक्ट में उचित जानकारी के अभाव में ग्राहकों को संतुष्ट करने में विफल रहा। किंतु इस प्रोजेक्ट के ग्राहकों को उनकी इच्छा के अनुसार हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कंपनी ने कई निर्णय लिया है। इस अवसर पर निदेशक तारा देवी, ललन मिश्रा, तपन मिश्रा आदि उपस्थित थे। मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2014 से कार्यरत कंपनी ने अब तक 11 आवासीय परिसर प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। इसमें 6 प्रोजेक्ट्स पूर्ण हो चुके हैं। वर्तमान में आदित्यपुर, डिमना, मानगो और घाटशिला जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 5 प्रोजेक्ट्स पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने 6 प्लॉटिंग प्रोजेक्ट्स में से 5 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जबकि डुमरा में छठे प्रोजेक्ट का काम जारी है। बताया कि 2015 के केपीएस के समीप एक पुराने प्रोजेक्ट में लैंड ओनर के साथ हुए विवाद से ग्राहकों को परेशानी हुई है। कहा कि जिन ग्राहकों को अब तक जमीन का कब्जा नहीं मिला है, उन्हें प्राथमिकता पर पोजीशन दिया जाएगा। यदि कोई ग्राहक अपनी राशि वापस लेना चाहता है, तो कंपनी उसे पूर्ण पारदर्शिता के साथ रिफंड प्रदान करने के लिए तैयार है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष
    Next Article 15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    Related Posts

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    August 10, 2026

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.