राष्ट्र संवाद संवाददाता
जेवियर स्कूल गम्हरिया में शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद का चयन चुनाव के माध्यम से किया गया। इस दौरान अध्यक्ष के रूप में लक्ष्य कुमार और उपाध्यक्ष के रूप में अदिति चौधरी का चयन किया गया। वहीं, सचिव के पद पर श्रेया सुहानी और सह-सचिव के पद पर आलोक कुमार ने बाजी मारी। सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को निवर्तमान विद्यार्थी परिषद के सदस्य आयुष कुमार ने कार्यभार और दायित्व सौंपा। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबस्टियन एस.जे मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय के चारों हाउस के कप्तान और उपकप्तान का चयन भी किया गया। इसमें जगुआर हाउस के कप्तान सीता व शेखर तथा उप-कप्तान अंशुमन व ज़ोया, पैंथर हाउस के कप्तान विष्णु व श्रुति तथा उप-कप्तान ऋषभ व स्वस्ति, चीता हाउस के कप्तान अमन व सत्या राठौड़ तथा उप-कप्तान पार्थ व सुप्रिया और लेपर्ड हाउस के कप्तान मिन निकेतन व निधि कुमारी तथा उप-कप्तान शौर्य वंश व प्रभजोत कौर का चयन किया गया। प्रधानाचार्य ने परिषद के सभी सदस्यों को शपथ दिलाते हुए छात्रों से कहा कि आप इस संस्था के दर्पण हैं। जैसा आप करेंगे,वैसा ही प्रभाव विद्यालय के सभी बच्चों पर होगा। उन्होंने नकारात्मक बातों से सकारात्मक बातों की तरफ ध्यान आकर्षित कराया। साथ ही, उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विद्यालय के बैच से अलंकृत कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रशासक ब्रदर अमलराज, उप-प्रधानाचार्या सिस्टर निवेदिता, सिस्टर दीपिका, फरहीन अख्तर, गौतम गोराई, राजीव हांसदा, विकास सिंह समेत विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।

