महाआरती के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट/ बेगूसराय
यदुनंदन। बेगूसराय।
गंगाब्रिज कॉलोनी गरहरा में दुर्गा मंडप में महाआरती का आयोजन किया गया।जिसमें श्रद्धालुओं के द्वारा आरती तथा बच्चों द्वारा डांडिया नृत्य के साथ शरदीय नवरात्र का समापन हुआ।
मुख्य अतिथि गरहरा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार राम ने कहा कि गरहरा बरौनी में जो शारदीय नवरात्रि बच्चों के द्वारा जो आज क्रायक्रम आयोजित किये गए है यह देख कर लगता है कि बच्चों में गुणों की कमी नही है सिर्फ उसे तराशने की जरूरत है।
मौके पर थानाध्यक्ष को पूजा समिति के ओर से अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। जिसमें
समिति के सदस्य में जीवानंद मिश्र,राकेश कुमार रॉय,शशिकांत,पंकज राकेश,संजय रॉय,रानू पांडे,शानू पांडे,सोनू मिश्र,सन्नी कुमार,राकेश कुमार शर्मा ,रणवीर यादव आदि उपस्थित थे।

