Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टेल्को की ज्योत्सना सरकार बनीं ‘मिसेज एशिया इंडिया विनर 2026’, जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड का बढ़ाया मान
    जमशेदपुर झारखंड

    टेल्को की ज्योत्सना सरकार बनीं ‘मिसेज एशिया इंडिया विनर 2026’, जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड का बढ़ाया मान

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 2, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) 

     

    जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के टेल्को स्थित घोड़ाबांधा की निवासी ज्योत्सना सरकार ने दिल्ली में आयोजित ‘मिसेज एशिया इंडिया विनर 2026’ का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने शहर बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आईं कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां प्रतिभागियों को टैलेंट राउंड, कॉस्टयूम राउंड, आउटफिट फोटोशूट, रैंप वॉक और सवाल-जवाब जैसे विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ा। कड़े मुकाबले के बीच ज्योत्सना सरकार ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा के दम पर निर्णायकों को प्रभावित करते हुए यह खिताब अपने नाम किया। गौरतलब है कि ज्योत्सना सरकार इससे पहले भी ‘मिसेज झारखंड 2016’ का खिताब जीत चुकी हैं, जिससे उनके अनुभव और समर्पण का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस उपलब्धि के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया और अपनी खुशी जाहिर की। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। यह उपलब्धि झारखंड की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है, जो अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो स्थित अशोका टॉवर का छज्जा बना जानलेवा: मलबे में दबकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, निर्माण सुरक्षा पर उठे सवाल
    Next Article गर्ग इंजीनियरिंग यूनिट-2 में दर्दनाक हादसा: मजदूर की उंगली कटी, मुआवजा और नौकरी को लेकर उठे सवाल

    Related Posts

    घाटशिला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: गांजा-ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

    August 22, 2026

    बंधन बैंक ने मनाया स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न

    August 21, 2026

    चांडिल स्टेशन का रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, लिफ्ट की समस्या पर दिया आश्वासन

    August 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    घाटशिला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: गांजा-ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

    विज्ञापन के दबाव में पत्रकारिता का संकट: सच बेचने की मजबूरी

    भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा: राष्ट्रीय संप्रभुता और सिलीगुड़ी गलियारे की चुनौतियाँ

    कश्मीर पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान: जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा

    बंधन बैंक ने मनाया स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न

    चांडिल स्टेशन का रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, लिफ्ट की समस्या पर दिया आश्वासन

    गुम मोबाइल लौटे तो चेहरों पर लौटी मुस्कान*

    गिरिडीह में छात्रों की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, बोले- ‘झारखंड में चल रहा गुंडा राज’

    छोटा गम्हरिया में आयोजित श्रावणी मेला का विरोध, एसडीओ से तत्काल बंद कराने की मांग

    कांड्रा-चांडिल मार्ग पर तत्काल प्रभाव से यातायात बंद करने का निर्देश, वैकल्पिक मार्ग से होगा परिचालन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.