राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। समाज में नशाखोरी लाइलाज बीमारी होते जा रहा है। विशेषकर युवा पीढ़ी इसके शिकार हो रहे है। जिसका समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। पोटका प्रखंड के डोमजूरी पंचायत के मुखिया अनीता मुर्मू के अध्यक्षता में एक बैठक पंचायत भवन में हुई। बैठक में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी की सदस्य उपस्थित थी। सर्वसम्मति से बैठक में निर्णय लिया गया कि 3 अप्रैल को संध्या चार बजे से नशा मुक्ति तथा बाल विवाह, बाल मजदूरी से मुक्ति को लेकर डोमजूरी में एक विशाल रैली निकला जाएगा। इस रैली में विभिन्न जेएसएलपीएस की महिलाएं, जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। स्थानीय थाना को भी इसकी सूचना दे दी गई है। बैठक में कविता दास, राधा रानी दास, झरना दास, छाया रानी पाल, सुशीला रजक, मीना कुमारी, महामाया दास, कविता रजक, विष्णु प्रिय दास, लक्षिप्रिया दास, शांति गोराई आदि उपस्थित थे।

