राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
समाजसेवी दीपक कुमार श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में गम्हरिया के जगन्नाथपुर स्थित नव ज्योति विद्या मंदिर विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ (इप्टा) की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन विद्यालय के सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस शिविर में कुल 23 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इप्टा की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इसके सफल आयोजन में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानंद मोदी, आईटी सेल पदाधिकारी जटाशंकर तिवारी, महासचिव रंजीत श्रीवास्तव, डॉ. नथुनी सिंह, एसडी प्रसाद, डॉ. मानव कुमार प्लाजा, जेके शर्मा, डॉ. सोहन प्रताप शर्मा, अरुण कुमार सिंह आदि का सक्रिय योगदान रहा।

