Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी पर 32 वर्षों की सेवा परंपरा निभाता ब्रह्मर्षि विकास मंच
    जमशेदपुर झारखंड

    रामनवमी पर 32 वर्षों की सेवा परंपरा निभाता ब्रह्मर्षि विकास मंच

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में ब्रह्मर्षि विकास मंच द्वारा रामनवमी के अवसर पर साकची गोलचक्कर में भव्य सेवा शिविर लगाया गया। विगत 32 वर्षों से लगातार आयोजित इस शिविर में श्रद्धालुओं के बीच चना, शरबत, पानी आदि का वितरण किया गया तथा जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ा समितियों के अध्यक्ष व महासचिव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, डॉ. जटाशंकर पांडे सहित कई गणमान्य लोगों को मंच के अध्यक्ष विकास सिंह एवं महामंत्री अनिल ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता दीपू सिंह, जयकुमार जी, उमानाथ सिंह ‘चुलबुल’ सहित कई कार्यकर्ता कार्यक्रम संचालन में सक्रिय रहे।

    अध्यक्ष विकास सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को रामनवमी एवं विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंच का उद्देश्य सेवा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। वहीं अमरप्रीत सिंह ‘काले’ ने मंच के 32 वर्षों से निरंतर सेवा कार्यों की सराहना की।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक महासचिव राज किशोर जी, दीपू जी, राम उदय सिंह, धनंजय राय, सत्येंद्र कुमार, मनोज (गुणी), भास्कर, उमानाथ, सुभाष राय, विकास जी, अशोक जी, जय कुमार जी सहित अनेक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही साकची इकाई के महामंत्री ललित रंजन मिश्रा, विपिन जी एवं उपेंद्र शाही जी का भी विशेष योगदान रहा। सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की भागीदारी से शिविर सफल रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामनवमी पर साकची में सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच शर्बत-घुघनी वितरण
    Next Article मानगो में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.