राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर के पास Tata Motors Workers Union एवं RK Singh Fans Club के संयुक्त तत्वावधान में रामनवमी के अवसर पर सहायता शिविर लगाया गया। शिविर में हजारों श्रद्धालुओं के बीच शर्बत और चना का घुघनी वितरण किया गया, साथ ही प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की गई।
इस दौरान यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर किया गया।
मौके पर वक्ताओं ने रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शहरवासियों और प्रशासन की सराहना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने का संदेश दिया।

