Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपने अंदर के राम को ढूँढना और आत्मसात करना ही जीवन को सार्थक बनाना है – काले
    जमशेदपुर झारखंड

    अपने अंदर के राम को ढूँढना और आत्मसात करना ही जीवन को सार्थक बनाना है – काले

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामनवमी महोत्सव के विसर्जन जुलूस में शामिल हुए काले, विभिन्न सेवा शिविरों में पहुंचकर दी शुभकामनाएं

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर : रामनवमी महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित भव्य विसर्जन जुलूस में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने साकची कालीमाटी रोड, आई अस्पताल, साकची गोलचक्कर, बंगाल क्लब सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर अखाड़ा समितियों, पूजा समितियों एवं सेवा शिविरों में पहुंचकर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

     

    अपने दौरे के क्रम में काले ने जुलूस मार्ग पर उपस्थित श्रद्धालुओं, अखाड़ा सदस्यों और आयोजनकर्ताओं से मुलाकात कर उनके उत्साह और समर्पण की सराहना की।

     

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “अपने अंदर के राम को ढूँढना और उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही जीवन को सार्थक बनाता है।”

    काले ने कहा कि रामनवमी महोत्सव का यह विसर्जन जुलूस केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि समाज की एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक समृद्धि का जीवंत प्रतीक है।

     

    उन्होंने अखाड़ा समितियों एवं सेवा शिविरों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

     

    इस अवसर पर राम भक्त सेवा मंडल, अखिल भारतीय अग्रहरि समाज, अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल, लायन क्लब इंटरनेशनल, श्रीराम सेना, श्री श्री हनुमान मंदिर समिति, श्री शिव शक्ति परिवार टाटानगर, अखिल भारतीय जमशेदपुर नाई संघ, तुरहा समाज जमशेदपुर, केसरवानी वैश्य सभा जमशेदपुर, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन, आर.के. सिंह फैंस क्लब, ब्रह्मर्षि विकास मंच, भाजपा साकची पश्चिम मंडल, सुवर्ण वणिक समाज जमशेदपुर निर्मल नगर शाखा तथा द बंगाल क्लब सहित अन्य समिति सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी में ध्वज यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न, शांति समिति व प्रशासन की रही अहम भूमिका
    Next Article रामनवमी पर साकची में सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच शर्बत-घुघनी वितरण

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.