राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : 28 मार्च 2026 को श्री रामनवमी ध्वज यात्रा के तहत सोनारी थाना क्षेत्र में केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति और शांति समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका देखने को मिली। सोनारी एयरपोर्ट चौक पर मौजूद रहकर समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी, अशोक सिंह, श्रीमती डी बोस, हरी दास, भोला नाथ साहू और अरविंद सिंह ने जुलूस को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सोनारी थाना शांति समिति के सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार ‘पप्पू’ के मार्गदर्शन में पूरी ध्वज यात्रा व्यवस्थित ढंग से संचालित होती नजर आई। उनके दिशा-निर्देशों के कारण भीड़भाड़ के बावजूद व्यवस्था बनी रही।
सोनारी क्षेत्र में बड़ी संख्या में लाइसेंसी अखाड़ों के भव्य जुलूस निकलते हैं, जिन्हें देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी भारी जनसमूह उमड़ता है। इसके बावजूद पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया, जो प्रशासन और शांति समिति की समन्वित व्यवस्था का परिणाम

