राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के XLRI – Xavier School of Management में शनिवार को 70वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 530 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। समारोह के मुख्य अतिथि संदीप बख्शी (सीईओ, ICICI Bank) ने कहा कि Reserve Bank of India, SEBI और IRDAI जैसे संस्थानों के कारण भारत का नियामक ढांचा दुनिया की सबसे स्थिर वित्तीय प्रणालियों में शामिल है। समारोह में उन्हें ‘सर जहांगीर घांदी मेडल’ से सम्मानित किया गया। टी.वी. नरेंद्रन ने छात्रों को वैश्विक घटनाओं—जैसे COVID-19 और Russia-Ukraine War—की समझ रखने और चुनौतियों का सामना करने का संदेश दिया। संस्थान के निदेशक…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,मानगो मेयर सुधा गुप्ता रामनवमी के विसर्जन के दिन जमशेदपुर के विभिन्न अखाड़ा समितियों के द्वारा निकली गई विसर्जन जुलूस में शामिल हुए.इस अवसर पर समिति के सदस्यों के द्वारा उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित भी किया गया.अखाड़े में डंका की धुन सुनकर बन्ना गुप्ता खुद को रोक नहीं पाए और जमकर डंका बजाया और अपनी लाठी भांजते हुए अखाड़े का लुत्फ उठाया.मौके पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंडवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम हमारे मन में है.मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं की प्रगति का आकलन किया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और सुलभ तरीके से पहुंचाया जाए तथा लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो। बैठक में प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी रोगियों की पहचान व इलाज, डायलिसिस, आईसीयू, शिशु केयर यूनिट, कुपोषण उपचार, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, ममता वाहन और लिंग अनुपात जैसे मुद्दों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने नियमित कैंप लगाकर…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) दशमी के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था “यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)” द्वारा हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में राहगीरों व श्रद्धालुओं के बीच शरबत, फल एवं चना-गुड़ का वितरण किया गया। सेवा और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंटक जमशेदपुर महानगर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश इकाई ने 28 मार्च 2026 को प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। यह सूची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा जारी की गई है। नई कमेटी में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में राकेश प्रसाद (रामगढ़), नीलकंठ सिंह मुंडा (खूंटी), आभा महतो (जमशेदपुर महानगर), बालमुकुंद सहाय (गढ़वा), भानु प्रताप शाही (गढ़वा), डॉ. प्रदीप वर्मा (रांची पूर्वी), सुनील…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित सरिता टाकीज के समीप रामनवमी के पावन अवसर पर तेजश्विनी संगठन द्वारा सेवा और श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों के बीच फल एवं गुड़-चना का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना था, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को भी बढ़ावा देना था। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल के बीच लोगों ने इस पहल की सराहना की और संगठन के कार्यों की प्रशंसा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : यूसीआईएल में 26 मार्च 2026 को जारी आदेश के तहत चार अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। स्टेनली हेम्ब्रम, तपाधिर भट्टाचार्य, प्रीति टंडन और सुकुमार दास को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रबंधन ने इसे प्रशासनिक पुनर्गठन का हिस्सा बताया है। तबादलों के बाद कर्मचारियों के बीच रोटेशन नीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कुछ विभागों में अधिकारी 15–20 वर्षों से एक ही पद पर जमे हुए हैं, खासकर परचेज, संपदा और माइंस यूनिट्स में। कर्मचारियों का कहना है कि संवेदनशील पदों पर लंबे समय तक एक ही व्यक्ति के बने…
अव्यवस्था का आलम , स्थानीय लोगों के लिए बैठने तक का नहीं था व्यवस्था राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल- राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अध्यक्ष शाजी के. वी ने शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड स्थित गोराडीह लैंप्स/एमपीसीएस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लैंप्स सदस्यों, किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों और किसानों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं व अनुभवों को जाना। साथ ही विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों से बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान गौरडीह एमपीसीएस के सदस्यों ने मोबाइल ऐप के माध्यम से लेन-देन की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया, जिससे पैक्स के…
2 करोड़ के चार दिवारी और क्वार्टर के जर्जर अवस्था और पेंटिंग पर उठ रहे हैं सवाल। राष्ट्र संवाद मुख्य संवाददाता जमशेदपुर। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) का संपदा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विभाग में करीब 20 साल से पदस्थापित अधिकारी दिलीप कुमार मंडल पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। प्रबंधन ने अब इन्हें कब करवाई करेगी इसको लेकर आवाज तेज होने लगी हे।, नया अधिकारी नियुक्त घनश्याम की नियुक्ति यूसिल द्वारा किया गया हे लेकिन इनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई हे। बदहाल कॉलोनी, कर्मियों में आक्रोश संपदा विभाग…
राष्ट्र संवाद संवाददाता नीमडीह नीमडीह प्रखंड अंतर्गत तिल्ला पंचायत में रामनवमी के पावन अवसर पर श्री श्री सार्वजनिक बजरंगबली समिति द्वारा आयोजित भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शुक्रवार सुबह 9:00 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विशेष आकर्षण के रूप में लगभग 100 से 120 राइडरों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। दोपहर 2:00 से 3:00 बजे के बीच राइडरों ने अपने करतब और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन कर माहौल को और भी रोमांचक बना…
