Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाबार्ड अध्यक्ष शाजी केवी का चांडिल दौरा, सहकारिता आधारित ग्रामीण विकास पर जोर
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    नाबार्ड अध्यक्ष शाजी केवी का चांडिल दौरा, सहकारिता आधारित ग्रामीण विकास पर जोर

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अव्यवस्था का आलम , स्थानीय लोगों के लिए बैठने तक का नहीं था व्यवस्था 

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    चांडिल– राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अध्यक्ष शाजी के. वी ने शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड स्थित गोराडीह लैंप्स/एमपीसीएस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लैंप्स सदस्यों, किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों और किसानों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं व अनुभवों को जाना। साथ ही विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों से बातचीत की।

    कार्यक्रम के दौरान गौरडीह एमपीसीएस के सदस्यों ने मोबाइल ऐप के माध्यम से लेन-देन की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया, जिससे पैक्स के डिजिटलीकरण की प्रभावशीलता सामने आई। मौके पर नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय रांची की मुख्य महाप्रबंधक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पद्मश्री चामी मुर्मू भी उपस्थित थी।

    अपने संबोधन में नाबार्ड अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण योजनाओं की सफलता का मूल आधार अंतिम छोर तक उनका प्रभावी क्रियान्वयन है। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड ,पैक्स के कंप्यूटरीकरण और एफपीओ को ग्रामीण परिवर्तन के तीन प्रमुख स्तंभ बताते हुए सहकारी संस्थाओं के माध्यम से ऋण वितरण को मजबूत करने पर जोर दिया।

    उन्होंने कहा कि पैक्स का डिजिटलीकरण संस्थागत सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे पारदर्शिता, विश्वास और ऋण वितरण की गति में सुधार होगा। वहीं, एफपीओ को कृषि मूल्य श्रृंखला में अहम भूमिका निभाने वाला मंच बताते हुए उनके लिए ऋण उपलब्धता और व्यावसायिक मजबूती सुनिश्चित करने की बात कही। इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा पैक्स सदस्यता प्रमाण-पत्र, इ केसीसी प्रमाण-पत्र तथा एफपीओ को ईजीए स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

    पद्मश्री चामी मुर्मू ने कहा कि सामुदायिक भागीदारी और महिलाओं की सक्रिय भूमिका से ही ग्रामीण विकास को स्थायित्व मिल सकता है। वहीं, नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक दीपमाला घोष ने कहा कि नाबार्ड सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ करने, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा तकनीक आधारित पहलों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    कार्यक्रम का आयोजन नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक चंदना सुमन और पूर्वी सिंहभूम के डीडीएम जशिका बास्के के समन्वय में किया गया। नाबार्ड के अध्यक्ष के आगमन पर काफी संख्या में किसान और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे, लेकिन लोगों के लिए अव्यवस्था का आलम रहा। स्थानीय व किसानों के लिए बैठने तक का व्यवस्था नहीं था। कुर्सियों पर नाबार्ड और लैम्पस से संबंधित लोग ही बैठे, ताकि क्षेत्र के स्थानीय लोग और किसान कमीयों को उजागर नहीं कर सके । वहीं समाजसेवी सह पूर्व पंसस गुरूचरण साव ने कहा कि नाबार्ड के अध्यक्ष हमारे यहां आना शौभाग्य की बात है। लेकिन सहकारिता आधारित विकास जन जागरूकता से ही संभव है। यहां लोगों को पता ही नहीं है नाबार्ड क्या है और सहकारिता समिति क्या है। जागरूकता का यहां घोर कमी है। ये जगह पुनर्वास स्थल है,जो डैम विस्थापित लोग रहते हैं, इन्हें भी सहकारिता समिति से जोड़कर स्वरोजगार का व्यवस्था करने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसील संपदा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे दिलीप कुमार मंडल आखिर कब होगी कार्रवाई।
    Next Article यूसीआईएल में तबादले तेज, रोटेशन नीति पर सवाल

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.